मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 अक्टूबर 2010

पेड साइट भी मुफ्त में देखेंगे हिंदू कॉलेज के छात्र

हिंदू कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को दोहरी खुशी मिली है। राष्ट्रमंडल के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किए गए हॉस्टल में उनके लिए अब शुल्क वाली साइट भी मुफ्त में देखने की सुविधा दी गई है। यह सुविधा अभी तक विश्वविद्यालय और कॉलेजों में तो थी, लेकिन किसी हॉस्टल में पहली बार मिली है। इसे डीयू के इन्फॉरमेशन कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी सिस्टम (आईसीटीएस) के तहत लगाया गया है। हॉस्टल के वार्डन प्रो. चंद्रचूर सिंह ने बताया कि डीयू में पहली बार किसी हॉस्टल में यह सुविधा दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके लिए छात्रों से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसकी मदद से छात्र कॉमन रूम में लगे कंप्यूटरों पर उन इंटरनेट साइट को भी मुफ्त में देख सकेंगे, जिनके लिए भुगतान करना होता है(दैनिक जागरण,दिल्ली ,२४.१०.२०१०)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।