मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

23 अक्टूबर 2010

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटीःबैक पेपर एग्जाम का सेंटर कैंसल। बिना ऑनलाई रजिस्ट्रेशन के दाखिले होंगे रद्द

चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ के 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले बैक पेपर एग्जाम के लिए सेंटर बनाए बिलासपुर स्थित कॉलेज को निरस्त कर दिया गया है।

अब नॉलेज पार्क-वन स्थित जनहित कॉलेज ऑफ लॉ को नया सेंटर बनाया गया है। इस सेंटर में लॉयड लॉ कॉलेज और जनहित कॉलेज ऑफ लॉ के स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। दादरी स्थित मिहिर भोज डिग्री कॉलेज और सेक्टर-39 स्थित गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज पूर्व में जारी प्रोग्राम के अनुसार एग्जाम सेंटर बने रहेंगे।

बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दाखिले होंगे रद्द
बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराए डिग्री कॉलेजों और प्रफेशनल इंस्टिट्यूटों के दाखिले लेने पर सीसीएस यूनिवर्सिटी ने गंभीर रूख अपनाया है। यूनिवर्सिटी ने साफ किया है कि ऑनलाइन रजिस्टे्रशन के बिना हुए सभी दाखिले अवैध माने जाएंगे। ऐसे स्टूडेंट्स के एग्जाम फॉर्म रिजेक्ट कर दिए जाएंगे।

यूनिवर्सिटी ने अपने अधीन आने वाले सभी डिग्री और प्रफेशनल कॉलेजों को निर्देश दिया है कि वे अपने संस्थान में किए गए सभी दाखिलों की लिस्ट 28 अक्टूबर तक यूनिवर्सिटी को ईमेल करें। इसमें लापरवाही बरतने पर कॉलेज प्रबंधकों को मान्यता खत्म करने की चेतावनी दी गई है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रभात रंजन ने कहा कि यूनिवर्सिटी ने इस बार दाखिलों में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की थी।

इसके बावजूद कई कॉलेजों ने अपनी मनमानी दिखाते हुए बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाए बैकडोर से एडमिशन करवा लिए(नवभारत टाइम्स,23.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।