मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

05 फ़रवरी 2011

एमसीडी स्कूलों में प्रवेश फार्म आज से

दिल्ली सरकार के निर्देश के बाद अब आर्थिक रूप से गरीब बच्चों के दिल्ली नगर निगम के सहायता प्राप्त निजी विद्यालयों में भी प्रवेश का रास्ता साफ हो गया है।

इन गरीब बच्चों के प्रवेश के लिए दाखिला फार्म पांच फरवरी से वितरित होना शुरू हो जाएंगे और 15 फरवरी तक उपलब्ध रहेंगे। इन फार्मों को भरकर 17 से 28 फरवरी के बीच विद्यालयों में जमा किया जाएगा।

एमसीडी में शिक्षा समिति के अध्यक्ष महेन्द्र नागपाल के मुताबिक दाखिला प्रक्रिया लॉटरी प्रणाली के द्वारा की जाएगी और सफल अभ्यार्थियों की प्रथम प्रतीक्षा सूची पांच मार्च को प्रदर्शित की जाएगी।

इसके बाद 12 मार्च को द्वितीय और 15 मार्च को तृतीय प्रतिक्षा सूची जारी की जाएगी। आगामी 20 मार्च तक गरीब बच्चों के प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

दिल्ली सरकार की अधिसूचना के अनुसार जिन अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपए से कम हो और वे तीन वर्षों से दिल्ली में रह रहे हों, उन्हीं के बच्चे को आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग में शामिल किया जाएगा।


अधिसूचना के तहत निवास के साक्ष्य के रूप में राशन कार्ड, जिसमें मां-बाप के साथ बच्चे का नाम हो अथवा बच्चे या मां-बाप का अधिवास प्रमाणपत्र अथवा अभिभावकों में से किसी एक का मतदाता पहचान पत्र अथवा बिजली या एमटीएनएल टेलीफोन या पानी का बिल या अभिभावकों में से किसी एक के नाम का अथवा बच्चे के नाम का पासपोर्ट मान्य होगा। 

ज्ञात हो कि लगभग 757 विद्यालय एमसीडी से मान्यता प्राप्त हैं और इन विद्यालयों में लगभग एक लाख 66 हजार बच्चे पढ़ते हैं।अब इस प्रावधान से इन विद्यालयों में हजारों गरीब बच्चों को दाखिला मिल जाएगा और वे तालीम प्राप्त कर सकेंगे। 

प्रवेश प्रक्रिया पर एक नजर 
फार्म मिलने की तिथि 5 से 15 फरवरी तक 

फार्म भरने की तिथि 17 से 28 फरवरी

प्रथम प्रतीक्षा सूची 5 मार्च

द्वितीय प्रतीक्षा सूची 12 मार्च

तृतीय प्रतीक्षा सूची 15 मार्च

सहायता प्राप्त विद्यालय 757 

कुल बच्चों की संख्या एक लाख 66 हजार(दैनिक भास्कर,दिल्ली,5.2.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।