मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

05 फ़रवरी 2011

एसएससीः कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन आज से शुरू

कर्मचारी चयन आयोग देश भर में कांस्टेबल भर्ती (जनरल ड्यूटी) की परीक्षा आयोजित कराने जा रहा है। आइटीबीपी, असम राइफल्स, बीएसएफ, सीआइएसएफ, सीएसएफ व एसएसबी में कांस्टेबल पद के लिए आवेदन पांच फरवरी से शुरू हो जाएंगे, जो चार मार्च तक जारी रहेंगे। आवेदन भेजने में यदि अभ्यर्थियों ने चूक की, तो आवेदन रद्द कर दिया जाएगा। दरअसल आइटीबीपी के लिए अलग, असम राइफल्स के लिए अलग और बीएसएफ, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ व एसएसबी के लिए अगल आवेदन मांगे गए हैं। इसकी जानकारी पांच फरवरी के रोजगार समाचार और आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। आइटीबीपी में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर-पश्चिम क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ के पते पर आवेदन करना होगा और असम राइफल्स में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय कार्यालय गौहाटी, असम के पते पर आवेदन करना होगा। यदि आइटीबीपी और असम राइफल्स का आवेदन क्षेत्रीय कार्यालयों के पते पर भेजा तो आवेदन रद्द होंगे। वहीं बीएसएफ, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ व एसएसबी में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय के पते पर आवेदन करना होगा। इलाहाबाद क्षेत्रीय कार्यालय के निदेशक एके मिश्र ने साफ किया कि परीक्षाएं देश भर में आयोजित की जाएंगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को बताए गए पतों पर संबंधित आवेदन करने चाहिए। गलत पते पर जाने से उनके आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। इसके लिए जरूरी है कि अभ्यर्थी भ्रमित न हों और पूरी जानकारी करने के बाद आवेदन करें। बता दें कि आइटीबीपी और असम राइफल्स की लिखित परीक्षा एक मई और बीएसएफ, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ व एसएसबी की लिखित परीक्षा पांच जून को होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।