मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

10 मार्च 2011

राजस्थान विश्वविद्यालय में पूरक परीक्षा आवेदन 15 से

राजस्थान विश्वविद्यालय की बीसीए भाग तृतीय की पूरक परीक्षा 2010 में अनुत्तीर्ण रहे विद्यार्थी मुख्य परीक्षा 2011 के लिए 15 से 28 मार्च के बीच आवेदन कर सकते हैं। विश्वविद्यालय जनसम्पर्क प्रकोष्ठ के अनुसार 50 रूपए विलम्ब शुल्क के साथ यह आवेदन 4 अप्रेल तक जमा कराए जा सकते हैं।

सम्बद्धता आवेदन 16 तक
राजस्थान विवि से सम्बद्धता प्राप्त करने के लिए कॉलेज अब 16 मार्च तक संशोघित सम्बद्धता शुल्क के साथ आवेदन जमा करा सकेंगे। विश्वविद्यालय अब हर वर्ष अपने सम्बद्धता शुल्क में 10 प्रतिशत बढोतरी करेगा। गौरतलब है कि निजी कॉलेज संचालकों के आन्दोलन के बाद हाल ही हुई सिंडीकेट की बैठक में सम्बद्धता शुल्क कम कर दिया था(राजस्थान पत्रिका,जयपुर,10.3.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।