परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की ताका झांकी पर लगाम लगाने के लिए यूपी बोर्ड ने एक सख्त कदम उठाया है। बोर्ड ने इस बार कक्षा में प्रश्नपत्र के चार-पांच सेट बांटने का निर्णय लिया है। अभी तक परीक्षा केंद्रों में कक्षा में सिर्फ एक सेट बांटा जाता था। 17 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षाएं को लेकर शासन कोई चूक नहीं करना चाहता है। हर वर्ष परीक्षा केंद्रों पर नकल की कई घटनाएं सामने आती हैं। कक्ष निरीक्षक भी मानते हैं कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को एक-दूसरे से ताका झांकी करने से रोकना बड़ा मुश्किल होता है। बहुविकल्पीय प्रश्नों को छात्र आसानी से एक-दूसरे से पूंछ लेते थें। साथ इससे कक्षा में अव्यवस्था भी बनी रहती थी। कक्ष निरीक्षकों की इन्हीं शिकायतों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने एक ही कक्षा में प्रश्नपत्र के एक से अधिक सेट वितरित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में राजधानी के जिला विद्यालय निरीक्षक गणेश कुमार का कहना है कि बोर्ड ने नकल रोकने के लिए यह बेहद सशक्त कदम उठाया है। उनका कहना है कि चूंकि यह बेहद संवेदनशील मसला है कि इसलिए इसे पूरी तरह से गोपनीय रखा गया है। जिला विद्यालय निरीक्षकों को भी अभी तक इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है(दैनिक जागरण,लखनऊ,10.3.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।