गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ विविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी के साथ विविद्यालय ने दाखिला लेने के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथियां भी घोषित कर दी हैं जो 7 मई से शुरू होंगी और 12 जून तक चलेंगी। दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म का वितरण एक मार्च से शुरू किया जा चुका है। आईपी विवि के प्रवक्ता नलिनी रंजन ने बताया कि एक मार्च से शुरू हुई दाखिला प्रक्रिया के लिए अब तक 22 हजार आवेदन पत्र बिक चुके है। इसके अलावा 1500 ऑनलाइन आवेदन हो चुके हैं। केवल विविद्यालय के द्वारका कैम्पस में ही 15 हजार फॉर्म बिक चुके हैं। नोएडा में बारिश होने के चलते इस बार फॉर्म की संख्या कम हो गई है। देश भर में इंडियन बैंक की 22 दिल्ली में और इतने ही शाखाएं बाहर हैं। उन्होंने कहा कि जिन शाखाओं में अभी फॉर्म नहीं मिल रहे हैं वहां भी होली के बाद फॉर्म मिलना शुरू हो जाएंगे। इस बार आईपी विविद्यालय की 20 हजार सीटों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। बीते साल 1 लाख 70 हजार फॉर्म बिके थे। जिसमें अकेले बीटेक की 5500 सीटों के लिए 75 हजार फॉर्म बिके थे। आईपी विविद्यालय के एमसीए (एसई) व एबीबीएस स्टेज की सामान्य प्रवेश परीक्षा 7 मई, बीडीएस/बीएएमएस की 15 मई, मास्टर ऑफ मास मीडिया, एमपीटी, एमओटी, एमपीओ, एमपीएच (एफई), एमएससी(ईएम) व एलएलएम की प्रवेश परीक्षा 15 मई, एमए (इंजीनियरिंग एंड कम्यूनिकेशन), बीसीए, बीएससी ऑनर्स नर्सिग और बीएड की 21 मई, लेटरल एंट्री टू बी फॉर्मा (डिप्लोमा), एमबीए(एसईएम), एलएलबी (बीए)/एलएलबी(बीबीए), एम/एमएससी (क्राइमीनॉलोजी/फॉरेंसिक साइंस), एमएड और बीजेएमसी की प्रवेश परीक्षा 22 मई, बीबीए, एमबीबीएस स्टेज-2 की परीक्षाएं 28 मई, बीपीटी/बीओटी/बीपीओ/बीएससी(एमएलटी)/बी. फॉर्मा/बीएचएमएस व एमएससी (बायो) की प्रवेश परीक्षा 29 मई, एमबीए व बीटेक की 4 जून, लेटरल एंट्री टू बीटेक (डिप्लोमा), लेटरल एंट्री टू बीटेक (बीएससी ग्रैजुएट्स) और बीटेक (बायोटेक) की परीक्षा 5 जून को, डीएम (कार्डियोलॉजी), एसीएच (सीटीवीएस) और एमसीएच (प्लास्टिक सर्जरी) की प्रवेश परीक्षा 11 जून, एमसीएच (न्यूरो सर्जरी), डीएम न्यूरोलॉजी और डीएम (नेफ्रोलॉजी) की प्रवेश परीक्षाएं 12 जून को आयोजित की जाएंगी।
(राष्ट्रीय सहारा,दिल्ली,20.3.11)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।