मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 मार्च 2011

एकाग्रचित्त रहें

इच्छित मुकाम तक पहुंचने के लिए अक्सर हम अपने लक्ष्य निर्धारित करते हैं, पर इन लक्ष्यों को हासिल करने की प्रक्रिया में आने वाली बाधाएं आपकी गति को धीमा कर देती हैं। कई बार यह परेशानियां ऐसी होती हैं, जिसके कारण आप तनाव में आकर अपने लक्ष्य से भटकने लगते हैं। कैसे आप लगातार अच्छा प्रदर्शन देने के लिए खुद को प्रेरित कर सकते हैं, हाथ में लिए हुए काम को सही से पूरा कर सकते हैं और यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके करियर की गाड़ी पटरी पर रहे, आइये जानें-

- स्वयं से पूछें कि आप पांच साल बाद खुद को कहां देखना चाहेंगे? एक ऐसा प्रश्न जो अक्सर इंटरव्यूकर्ता द्वारा उम्मीदवार से पूछा जाता है। आप यह प्रश्न स्वयं से पूछकर अपनी करियर ग्रोथ का आकलन कर सकते हैं। नौकरी से अपनी अपेक्षाओं को जानने के बाद आप उन पर अधिक फोकस होकर काम कर सकते हैं।

- जब आप किसी काम के उद्देश्य के संबंध में स्पष्ट होते हैं, तो उसको हासिल करने की योजना बनाना आपका अगला कदम होना चाहिए। हालांकि अंतिम लक्ष्य तक पहुंचने की प्रक्रिया काफी लंबी हो सकती है, पर आपकी नजर अंतिम लक्ष्य पर बनी रहे, इसके लिए अपने प्रोजेक्ट को छोटे-छोटे भागों में बांट लें। बेहतर होगा कि आप इन कार्यो के लिए समय सीमा भी निर्धारित कर लें। इस तरह आगे बढ़ना यह भी सुनिश्चित करेगा कि आप सही दिशा में बढ़ रहे हैं अथवा नहीं। इस प्रक्रिया में अच्छे काम के लिए खुद को पुरस्कृत भी करते रहें।


अनुशासन है जरूरी: 
कार्यस्थल पर आने वाली कई बाधाएं व्यक्ति की अपनी उपज होती हैं। सबसे पहले अपने स्तर पर नियंत्रित होने वाले अवरोधों को दूर करने का प्रयास करें। खुद को अधिक से अधिक ऑफिस गॉसिप से दूर रखें। इसके अलावा कार्यस्थल पर अनऑफिशियल कार्यों के लिए फोन या ईमेल आदि पर समय कम से कम बिताएं। आशय यह कि ऐसे काम जो आपकी कार्य उत्पादकता को घटाते हैं, उनसे दूर रहें। इसके लिए बेहतर होगा कि दिन की शुरुआत में दिनभर में किए जाने वाले जरूरी कामों की सूची बना लें। इसके आप ध्यान अपने कामों पर बना रहेगा(हिंदुस्तान,दिल्ली,9.3.11)।

1 टिप्पणी:

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।