मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 मार्च 2011

दुविधा और समाधान

अगर आप अपने कार्यक्षेत्र में अनुभवी हैं, और नए सिरे से नौकरी की तलाश में निकले हैं, तो हो सकता है, आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़े। इसकी वजह है, मौजूदा जॉब मार्केट में नौकरी ढूंढने की नई-नई ईजाद हुई तरकीबें, जिनके बारे में सीनियर्स को ज्यादा जानकारी नहीं होना।

क्या हैं दुविधाएं
दुविधाओं की फेहरिस्त में सबसे पहली है नए जॉब मार्केट की जानकारी का अभाव होना। पिछले कुछ सालों में जॉब मार्केट में काफी बदलाव आया है। आजकल नए-नए हुनर की पूछ होने लगी है, जिनके बारे में पहले कोई जानता तक नहीं था। इसके अलावा स्थान की कमी की भी समस्या बनी रहती है, क्योंकि ऐसे माहौल में नौकरी ढूंढ़ना पहले की तरह आसान काम नहीं रह गया है। दूसरा, पुराने कर्मचारियों को नए ज़माने का सीवी तैयार करना नहीं आता। सीवी को हर समय अपडेट करके रखना चाहिए। इसके अलावा, नियोक्ता तक पहुंचने के साधन भी आजकल पहले से काफी भिन्न हो गये हैं। अब स्मार्ट और आउटस्टैंडिंग सीवी कंप्यूटर पर क्लिक करके ईमेल से भेजना होता है। आजकल जॉब वेबसाइट पर ढूंढ़े जाते हैं। ये वीडियो रिज्यूमॅ और ब्लॉग्स का ज़माना है।

समाधान ये हैं
- एक्सपर्ट राय से नए स्टाइल का सीवी तैयार करें। इसके लिए होमवर्क करें। नमूने के सीवी देखकर गहराई से उनका अध्ययन करें। इसमें अपनी पेशागत कामयाबियों को तबियत से हाईलाइट करें। संभावित जिम्मेदारियों को मजबूती से पेश करें, लेकिन सीवी दो पेज से ज्यादा का न हो। कवर लैटर ज़रूर लगाएं।


- नौकरी खोजने की नई तरकीबें सीखें। वेबसाइट्स, ब्लॉग्स और नेटवर्किग साइट्स सर्फ करने की आदत डालें। अपनी वेबसाइट बनाना भी फायदेमंद साबित होता है। जॉब कंसल्टेंट्स से मिलें।

- अपना पर्सनल ब्रांड बनाएं। योग्यता और अनुभव आसानी से उपलब्ध नहीं होते, इसे ठीक से मार्केट करें और अच्छे पैकेज के लिए मोलभाव करें। नेटवर्क मजबूत करें। रैफरेंस से कई बार अच्छी ओपनिंग मिल जाती है।
(हिंदुस्तान,दिल्ली,7.3.11)

1 टिप्पणी:

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।