मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

14 मार्च 2011

हिमाचलःपीटीए शिक्षकों को मिलेगी तीन माह की पगार

पीटीए अध्यापकों का इंतजार खत्म हो गया है। इन अध्यापकों को तीन माह की रुकी पगार मिलेगी। शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों को ग्रांट जारी कर दी है। इस सप्ताह के भीतर पीटीए अध्यापकों के हाथों में पगार होगी। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक आरसी कौंडल ने इसकी पुष्टि की है।
तीन माह से वेतन न मिलने से पीटीए अध्यापक आर्थिक कठिनाई से गुजर रहे थे और शिक्षा विभाग और सरकार से ग्रांट जारी करने की मांग कर रहे थे। प्रदेश सरकार ने पीटीए शिक्षकों के लिए ग्रांट जारी कर दी है। कांगड़ा जिले में 300 पीटीए अध्यापकों को पगार मिलेगी। पीटीए अध्यापकों को दिसंबर तक वेतन मिला था। निदेशालय ने उपनिदेशक कार्यालयों को जनवरी से मार्च तक का पीटीए अध्यापकों के वेतन के लिए बजट भेज दिया है। इस सप्ताह विद्यालय राशि हासिल कर सकते हैं। पीटीए के तौर पर रखे गए सीएंडवी अध्यापक को 3750 और टीजीटी को 4180 रुपये प्रतिमाह मिलते हैं। इस माह एक साथ उनका वेतन जारी किया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक आरसी कौंडल ने कहा कि पीटीए अध्यापकों की ग्रांट पहुंच गई है। विद्यालय एक सप्ताह तक इसे उपनिदेशक कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पीटीए अध्यापकों को तीन माह की पगार प्रदान की जाएगी(दैनिक जागरण संवाददाता,धर्मशाला,14.3.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।