झारखंड लोक सेवा आयोग ने रविवार को राज्य के 234 केंद्रों पर चतुर्थ सिविल सेवा परीक्षा (पीटी) ली। एक लाख 60 हजार छात्रों को एडमिट कार्ड निर्गत किए गए थे। इसमें 70 फीसदी स्टूडेंट शामिल हुए। हाई स्कूल, धुर्वा सेंटर पर लगभग 10 विद्यार्थियों को प्रथम पाली की परीक्षा में द्वितीय पाली का ओएमआर दे दिया गया। इसे लेकर परीक्षार्थियों ने कुछ देर हंगामा भी किया। बाद में यह ओएमआर वापस ले लिया गया।
परीक्षा नियंत्रक रतिकांत झा ने बताया कि केंद्राधीक्षक को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उधर धनबाद में एक परीक्षार्थी को निष्कासित किया गया। परीक्षा दो पालियों में हुई। प्रथम पाली में सामान्य अध्ययन और द्वितीय में वैकल्पिक विषय की परीक्षा हुई। छात्रों ने कहा प्रश्न आसान थे।
केंद्र का नाम गलत, परीक्षा से वंचित :
एडमिट कार्ड में सेंटर का नाम गलत होने से इटकी निवासी सुबोध कुमार परीक्षा में शामिल नहीं हो सका। उसने बताया कि एडमिट कार्ड नेट से डाउन लोड किया था। सेंटर का नाम श्रीशिव मिडिल गल्र्स हाई स्कूल, प्लस टू लिखा था। इस नाम से राजधानी में स्कूल नहीं है(दैनिक भास्कर,रांची,14.3.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।