पीटीए शिक्षकों को हर माह के बाद वेतन मिलेगा। शिक्षा विभाग ने 2011-12 के लिए पीटीए ग्रांट के लिए बजट की जानकारी मांगी है, ताकि तय समय में स्कूलों को बजट प्रदान किया जा सके। स्कूल प्रबंधन यदि समय पूर्वक सूचना भेजते हैं तो निदेशालय से इसका बजट जारी किया जाएगा। जिले में लगभग 700 पीटीए शिक्षक कार्यरत हैं, जिनको सीधे तौर पर इसका लाभ मिलेगा।
शिक्षा विभाग ने वित्तीय 2011 -12 में पीटीए शिक्षकों के वेतन के लिए आवश्यक वेतन की बजट डिमांड मांगी है। जिसमें स्कूलों को यह जानकारी भेजनी होगी। स्कूल को तैनात पीटीए शिक्षक, प्रथम से चौथे क्वार्टर में डिमांड अलग-अलग से बनाकर आवेदन प्रपत्र में भेजनी होगी। इसके मुताबिक ही निदेशालय से बजट भेजा जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग के तहत जिले में 350 लेक्चरर और 52 डीपीई सेवाएं दे रहे हैं। इनके वेतन की ग्रांट डिमांड के आधार पर भेजी जाएगी। इसके अलावा प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के तहत 300 के करीब शिक्षक कार्यरत हैं। उधर, उपनिदेशक पी सोनम ने कहा कि उच्च माध्यमिक पाठशालाएं जल्द ही अपनी डिमांड कार्यालय को प्रेषित करें। आवेदन पत्र में सही व पूर्ण जानकारी इस माह में पहुंच जानी चाहिए। इस सूचना को निदेशालय भेजा जाएगा। इसके मुताबिक स्कूलों को क्वार्टर के हिसाब से ग्रांट इन एड भेजी जाएगी(वीरेन पराशर,दैनिक जागरण संवाददाता,धर्मशाला,19.3.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।