माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा २०११ के लिए वाराणसी मंडल के ५९ परीक्षा केंद्रों को अति संवेदनशील घोषित किया है। बोर्ड को आशंका है कि इन परीक्षा केंद्रों पर नकल या अन्य गड़बड़ी हो सकती है। इनमें वाराणसी के १६, चंदौली के 18, गाजीपुर के १८ और जौनपुर के सात शामिल हैं। वहीं मंडल के ९५४ केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा होगी।
क्षेत्रीय सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि जो विद्यालय अति संवेदनशील बनाए गए हैं, उनमें एसएन हायर सेकेंडरी स्कूल ईश्वरगंगी, हायर सेकेंडरी एसपी कान्वेंट स्कूल हूकुलगंज, एएनजे बालिका इंटर कालेज कंदवा, सीएमजी हायर सेकेंडरी स्कूल लोढ़ान, देववाणी इंटर कालेज छितौनी-लोहता, जेजेएमवी कालेज लश्करपुर, हर्ष अंबेडकर हायर सेकेंडरी कोनिया, आईपी हायर सेकेंडरी दीनदासपुर जंसा, जीडी गर्ल्स हायर सेकेंडरी वाराणसी, जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुआरी कलां, पीएमएलवी हायर सेकेंडरी लटौनी, एसपी हायर सेकेंडरी बहरामपुर, सीएच ब्रह्मदेव सिंह करेमुआ, वीएसवी इंटर कालेज वाराणसी, आरपीपी कालेज वाराणसी, एलएस हायर सेकेंडरी शिवपुर शामिल हैं। इसके अलावा मंडल के बनारस में १८८, गाजीपुर में ३८५, जौनपुर में २७६ और चंदौली में १८५ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं(अमर उजाला,वाराणसी,15.3.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।