कारोबारी माहौल में तेजी आए, इसमें रिटेलिंग बिजनेस की काफी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। जहां एक ओर यह उत्पादकों और रिटेलर्स के लिए फायदेमंद होता है, वहीं इसके माध्यम से ट्रेंड प्रोफेशनल्स को बड़ी संख्या में जॉब के मौके भी उपलब्ध होते हैं। ऐसे में बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन, रिटेलिंग, सेल्समैनशिप आदि से संबंधित कोर्सेज फायदेमंद हैं। रिटेल स्टोर्स या मॉल्स की जरूरत के मद्देनजर अकाउंटेंसी का पाठ्यक्रम भी उपयोगी है। इस दृष्टिकोण से दिल्ली गवर्नमेंट के डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग ऐंड टेक्निकल एजुकेशन में कई महत्वपूर्ण पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं।
कैसे-कैसे कोर्स
संस्थान द्वारा बिजनेस व रिटेलिंग के दो तरह के पाठ्यक्रमों की घोषणा की गई है- 1. सर्टिफिकेट कोर्स इन बिजनेस ऑर्गेनाइजेशन ऐंड एडमिनिस्ट्रेशन, 2. सर्टिफिकेट कोर्स इन सेल्समैनशिप ऐंड रिटेल मार्केटिंग/ बुक कीपिंग ऐंड एकाउंटेंसी/स्टोर कीपिंग एंड परचेजिंग।
अवधि
वैसे तो दोनों ही पाठ्यक्रमों की अवधि 1 वर्ष की है, पर 1. फुल टाइम कोर्स है, जबकि 2. के सभी पाठ्यक्रम पार्ट टाइम कोर्स हैं।
शैक्षणिक योग्यता
जो छात्र इन पाठ्यक्रमों में एडमिशन लेने के इच्छुक हैं, उनके लिए किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण होना जरूरी है। अंग्रेजी भी एक विषय में पढ़ा होना जरूरी है।
कैसे करें आवेदन
आवेदन-पत्र संस्थान से प्राप्त किया जा सकता है। ठीक ढंग से भरे गए आवेदन-पत्र को दिए गए पते पर जमा कराएं या डाक से भेजें।
अंतिम तिथि
22 जुलाई 2011
पता
डिपार्टमेंट ऑफ ट्रेनिंग एंड टेक्निकल एजुकेशन, मुनि माया राम मार्ग, पीतमपुरा, दिल्ली-110088
वेबसाइट
http://tte.delhigovt.nic.in(अमर उजाला,21.7.11)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।