हिमाचल प्रदेश के बद्दी (चंडीगढ़ के करीब) में करीब 2 लाख स्क्वॉयर फुट में फैला आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी शिक्षा का एक शानदार ठिकाना है, जहां न सिर्फ यूजी, बल्कि पीजी लेवल के भी कई पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं, जो मैनेजमेंट और साइंस व टेक्नोलॉजी से संबंधित हैं। यहां बीटेक 4 साल, बीबीए 3 साल और एमबीए 2 साल का प्रोग्राम है। जो छात्र बीटेक में प्रवेश चाहते हैं, उनके लिए 12वीं (पीसीएम) में 50 प्रतिशत अंक जरूरी है। बीबीए में उन छात्रों को प्रवेश मिलेगा, जो किसी भी संकाय से 12वीं (50 प्रतिशत) उत्तीर्ण हों और एमबीए के लिए अभ्यर्थी को ग्रेजुएट (45 प्रतिशत) होना चाहिए। इंडस्ट्री की बेहतर समझ के लिए यहां इंटर्नशिप जैसी व्यवस्था भी है। यहां के सभी पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम लागू है। बेहतर फैकल्टी और अन्य सभी सुविधाओं से युक्त इस संस्थान में प्लेसमेंट भी अच्छा है। फिलहाल सभी प्रोग्राम्स में एडमिशन जारी है। विस्तृत जानकारी संस्थान की वेबसाइट www.iuhimachal.org पर उपलब्ध है।
नेटवर्किंग के लिए बेहतर संस्थान
ए-सेट नेटवर्किंग संस्थान की गिनती नेटवर्किंग के उम्दा संस्थानों में की जाती है। नेटवर्किंग के क्षेत्र में रोजगार की बेहतर संभावनाएं हैं, क्योंकि यह विश्व व्यापार में सबसे उभरता सेक्टर है। नेटवर्किंग के क्षेत्र में मल्टीनेशनल कंपनियों में जॉब पाने के लिए इस संस्थान से नई टेक्नोलॉजी के साथ कोर्स करना लाभदायक सिद्ध होगा। ए-सेट संस्थान में 50-60 अनुभवी टीचर्स की देखरेख में संपूर्ण ट्रेनिंग दी जाती है। यह कोर्स 16 माह का है, जिसे ज्यादा समय देकर 6 से 8 माह में भी किया जा सकता है। यदि आप 12वीं पास (किसी भी विषय में) या ग्रेजुएट हैं तो आप यहां से कोर्स कर सकते हैं। यहां आवास सुविधा भी उपलब्ध है। आवेदन फॉर्म कैंपस से मुफ्त लिया जा सकता है। विस्तृत जानकारी के लिए संस्थान की वेबसाइट www.a-set.net देखें(अमर उजाला,21.7.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।