झारखंड लोक सेवा आयोग ने चतुर्थ सिविल सेवा परीक्षा में संघ लोक सेवा आयोग को मॉडल बना लिया। आयोग ने प्रश्न सेट करने वालों की मेहनत को बचा लिया। वर्ष 2010 में पूछे गए प्रश्नों को आधार बनाया और करवा दिया प्रश्न सेट। परीक्षा में पहुंचे छात्र रिपीटेड प्रश्न देख परेशान हुए। परीक्षा के बाद भी छात्रों ने भड़ास निकाली। अब रिजल्ट प्रकाशन के बाद अनुत्तीर्ण हुए छात्र मुखर हो गए हैं। जेपीएससी भी इस मामले में कार्रवाई की कवायद में लग गया है। तत्काल जांच कराने का निर्णय लिया गया है। जेपीएससी चतुर्थ पीटी के समाजशास्त्र विषय के बुकलेट डी और यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2010 के बुकलेट बी के प्रश्नों का मिलान करने पर मामला साफ हो जाता है। 40 प्रश्न लगातार रिपीट हुए हैं। इसके अलावा करीब 20 प्रश्न 1999 से लेकर 2009 तक के आए प्रश्नों से लिए गए हैं। जेपीएससी अध्यक्ष शिव बसंत भी इस मामले में जांच कराने की बात कह चुके हैं(दैनिक जागरण,रांची,31.8.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।