मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

31 अगस्त 2011

रांची विश्वविद्यालयःपरीक्षा कार्य में लगनेवालों का बढ़ा मानदेय

परीक्षा कार्य में लगने वाले शिक्षकों का मानदेय बढ़ा दिया गया है। रांची विवि ने परीक्षा बोर्ड की अनुशंसा व सिंडिकेट की अनुमति के बाद मंगलवार को नए दर से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी। मंगलवार को विवि प्रशासन द्वारा फीस बढ़ाए जाने के बाद शिक्षकों ने खुशी जाहिर की। एलएलबी, बीएड, एमबीए, एमसीए व अन्य व्यावसायिक कोर्स की परीक्षा फीस 550 रुपये कर दी गई है। स्नातक स्तर के प्रश्न पत्र की सेटिंग फीस 400 रुपये, स्नातकोतर, एलएलबी, एमबीए व एमसीए की प्रश्न सेटिंग फीस 500 रुपये और इंजीनियरिंग, मेडिकल व एलएलएम की प्रश्न सेटिंग फीस 600 रुपये निर्धारित की गई है। वहीं पेपर सेटिंग व मूल्यांकन कार्य के लाइजन पदाधिकारी को तीन हजार से छह हजार रुपये तक फीस दी जाएगी। सहायक लाइजन पदाधिकारी को दो हजार से साढ़े तीन हजार रुपये तक फीस मिलेगी(दैनिक जागरण,रांची,31.8.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।