हमारी जिंदगी की हर गतिविधि गणित के इर्द-गिर्द घूमती है। गणित के सूत्र में हर चीज का राज छुपा हुआ है। भले ही बचपन में हमें गणित के फामरूले भारी लगते रहे हैं लेकिन यह है बड़े काम की। सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में गणितज्ञों को काफी तवज्जो दी जा रही है। गणित में पारंगत लोग कभी भी खाली हाथ नहीं बैठते। उनकी मांग हमेशा बनी रहती है। यदि गणित के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो अनुशासन के साथ स्टेप-बाई-स्टेप सवालों को हल करने की क्षमता के साथ धैर्य की जरूरत होती है। भारत के अधिकतर विविद्यालयों में गणित की पढ़ाई होती है लेकिन जो इस विषय में उच्च अध्ययन के साथ विषय को गंभीरता से लेते हैं, कई आप्शन उनकी राह ताक रहे होते हैं, बता रहे हैं विनीत उत्पलः
गणित में घमासान
गणितज्ञ आमतौर पर गणित के पैटर्न के विवरण व खोज में और प्रमेय के प्रमाण ढूंढने में रुचि रखते हैं। अधिकतर प्रमेय और समस्याएं स्वयं गणित से ही आते हैं या फिर सैद्धांतिक भौतिकी से प्रेरित होते हैं। कुछ हद तक, गणित की समस्याएं अर्थशास्त्र, खेल और कम्प्यूटर विज्ञान से आई हैं। कुछ कठिन प्रश्न केवल इसलिए दिए जाते हैं ताकि उसे हल करने में चुनौती जैसा अनुभव हो। यद्यपि बहुत-से गणित तुरंत उपयोगी नहीं होते हैं लेकिन इतिहास से पता चलता है कि गणित के अनुप्रयोग बाद में पता चल जाते हैं। ऐसा लगता है कि संख्या सिद्धांत का वास्तविक दुनिया में कोई उद्देश्य नहीं है लेकिन कम्प्यूटर के विकास के बाद अल्गोरिथ्म्स और क्रिप्टोग्राफी में इसके महत्वपूर्ण अनुप्रयोग हुए हैं।
अलग कैसे
गणित प्राकृतिक विज्ञान से भिन्न है क्योंकि विज्ञान में भौतिक सिद्धांतों को प्रयोगों के द्वारा जांचा जाता है, जबकि गणितीय तथ्यों को सत्यापित किया जाता है, यह कार्य गणितज्ञों के द्वारा किया जाता है। यदि किसी निश्चित तथ्य को गणितज्ञ के द्वारा सत्यापित कर दिया जाता है लेकिन इसे सिद्ध या असिद्ध नहीं किया गया है, तो यह अनुमान कहलाता है। इसके विरोधाभास में सिद्ध तथ्य प्रमेय कहलाता है। भौतिक सिद्धांतों के बदलने की उम्मीद की जा सकती है, जब कभी इस भौतिक संसार के बारे में कोई नई जानकारी प्राप्त होती है। गणित अलग तरीके से बदलती है। नए विचार पुराने विचारों को झूठ साबित नहीं कर सकते लेकिन ये किसी भी पूर्व ज्ञात तथ्य को व्यापक बनाने में काम आते हैं। बीजीय रेखागणति का अपने पारंपरिक रूप से आधुनिक रूप में विकास इस बात का अच्छा उदाहरण है कि गणित का क्षेत्र मौलिक रूप से बदल जाता है लेकिन यह इस बात को साबित नहीं करता कि पहले सत्यापित किया गया तथ्य किसी भी प्रकार से गलत है।
कहां है जरूरत
गणित के सूत्रों की जानकारी रखने वाले की जरूरत हर कहीं होती है। जन्म से लेकर मृत्यु तक, चोट लगने से लेकर बीमारी तक, बेरोजगारी से लेकर रिटार्यड होने तक, जमीन खरीदने से लेकर डिजाइन तक, जीवन के हर मोड़ पर गणित की जरूरत होती है। गणित की क्या ताकत है यह एलीमेंट्री लेवल पर ही समझाया जाता है, वहीं हाईस्कूल के गणित में जब ऑपरेशन रिसर्च एनालिसिस पढ़ाई जाती है, तब समझ में आता है कि मैन्युफेक्चर से लेकर एयरलाइन और सेना के कामकाज में किस तरह गणित के सूत्र काम आते हैं। स्ट्रेटजी, फोरकास्टिंग से लेकर पर्सनल शेडय़ूल आदि सभी मामलों में गणित महत्वपूर्ण होता है।
योग्यता
गणित के क्षेत्र में आप तभी आगे बढ़ सकते हैं जब आप इससे संबंधित फॉमरूले के साथ गणितीय गणना कर सकें। इस फील्ड में करियर बनाने के लिए कम से कम स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। करियर में कुछ खास करने के लिए गणित में मास्टर और पीएचडी की डिग्री होनी आवश्यक है।
चार्टर्ड एकाउंटेंट
अर्थव्यवस्था में लगातार विकास होने के कारण फाइनेंस और एकाउंट्स में करियर के काफी मुकाम सामने आए हैं। यही कारण है कि फाइनेंस और एकाउं ट् स छात्रों के बीच काफी पॉपुलर हुआ है औ र चार्टर्ड एकाउंटेंट लोगों को लुभा रहा है। चार्टर्ड एकाउंटेंट एकाउंटिंग, ऑडिटिंग और टैक्सेशन का विशेषज्ञ होता है।
गणितज्ञ
यदि आप न्यूटन या फिर आर्किमिडीज से प्रभावित हैं तो गणित का क्षेत्र आपका इंतजार कर रहा है। गणित के शोध में रुचि रखने वाले लोगों के लिए भी करियर की असीम संभावनाएं हैं। इसके तहत लॉजिक, स्पेस, ट्रांसफॉम्रेशन नंबर आदि पर आप शोध कर सकते हैं।
सॉफ्टवेयर इंजीनियर
कम्प्यूटर साइंस-इससे जुड़े लोग कम्प्यूटर की तकनीक को गणित की आंखों से देखते हैं क्योंकि कम्प्यूटर गणित के सूत्र पर काम करता है। इससे जुड़े प्रोग्राम मसलन, ग्राफिक, एनिमेशन, डिजाइन सहित कम्प्यूटर से संबंधित शोध के लिए भी गणित की जानकारी होना आवश्यक है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर सॉफ्टवेयर को डिजाइन करने के साथ उसे विकसित भी करता है। इसके लिए वह कम्प्यूटर साइंस के साथ गणित के सिद्धांतों और फॉमरूले का प्रयोग करता है। वह कम्प्युटिंग सिस्टम की थ्योरी का एक्सपर्ट होता है। पिछले पांच-दस सालों में इस फील्ड में जबर्दस्त बूम आया है। ऑपरेशन रिसर्च एनालिसिस्ट-एप्लायड मैथमेटिक्स का अहम भाग है ऑपरेशन रिसर्च। डेवलपमेंट मामलों के दूसरे प्रबंधन पॉलिसी आदि मामलों में इसकी जरूरत होती है। इससे जुड़े लोग बेहतर निर्णय के साथ समस्याओं का समाधान करते हैं। कम्प्यू टर सिस्टम एनालिसिस्ट पेशे से जुड़े लोग अधिकतर आईटी सेक्टर में होते हैं। बिजने स एकाउंटिंग के साथ फाइनेंशियल सिस्टम या साइंटिफिक सिस्टम में इससे जुड़े लोगों की आवश्यकता अधिक होती है।
बैंकिंग
बैंक काफी हद तक लोगों के भविष्य के साथ बिजनेस फील्ड को प्रभावित करता है। बैंक में एकाउंटेंट, कस्टमर सर्विस, फ्रंट डेस्क, कैश हैंडलिंग, लोन आदि के अलावा प्रोडक्ट माकर्े टिंग, सेल्स एग्जीक्यूटिव, रिटेल एसेट मैनेजर आदि के तौर पर काम कर सकते हैं। इन सभी पदों के लिए गणित का जानकार होना आवश्यक है।
शिक्षक
यदि आपका लगाव संख्या आदि पर है तो बतौर शिक्षक भी करियर बना सकते हैं। गणित के शिक्षकों की मांग हमेशा बनी रहती है क्योंकि सभी छात्रों को स्कूलिंग के दौरान इस विषय को पढ़ना होता है। गणित विषय के टय़ूशन पढ़ाने वालों की मांग भी काफी रहती है(राष्ट्रीय सहारा,दिल्ली,30.8.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।