कान्वेंट स्कूलों की तरह अब परिषदीय विद्यालयों के गुरुजी भी फर्राटेदार अंग्रेजी में बोलकर बच्चों को शिक्षा देंगे। इसके लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में अंग्रेजी भाषा लैब (इंग्लिश लैंग्वेज लैब) की स्थापना की गयी है। सोमवार को इसका उद्घाटन बेसिक शिक्षा निदेशक दिनेश चन्द्र कनौजिया ने किया। इस दौरान र्वड्स बर्थ इंग्लिश लैंग्वेज लैब के सीईओ जसविन्दर सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले भारत में एक रिसर्च कराया गया था, जिसके माध्यम से यह जानकारी कि भारतीयों को अंग्रेजी सीखने में कहां दिक्कतें आती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए एक साफ्टवेयर तैयार किया गया है। इसका प्रयोग गुजरात, राजस्थान और कर्नाटक में किया जा चुका है। न्होंने बताया कि अभी तक 1500 से अधिक स्कूल-कालेजों को इसका फायदा मिल चुका है। अब लखनऊ में इसकी शुरुआत की गयी है। इसमें शिक्षकों को तीन माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें अंग्रेजी का भाषाई ज्ञान, शब्दकोष के अलावा उसे समझना और बोलना आदि सिखाया जाएगा। उपहले चरण में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा जो बाद में शिक्षकों को इसकी ट्रेनिंग देंगे(राष्ट्रीय सहारा,लखनऊ,30.8.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।