यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं में कापियों का मूल्यांकन १५ से १७ अप्रैल के बीच शुरू करने की तैयारी है । इसके लिए बोर्ड ने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है । बोर्ड सूत्रों की मानें तो मूल्यांकन कार्य के लिए तकरीबन ढाई सौ केंद्र बन सकते हैं । जिसमें सवा लाख परीक्षक कापियां जाचेंगे । गत वर्ष एक लाख दस हजार परीक्षक इस कार्य में जुटे थे । इस बार हाईस्कूल में ग्रेडिंग सिस्टम लागू होने के कारण बोर्ड मुख्यालय में मूल्यांकन कार्य से पहले एक चार दिवसीय कार्यशाला भी प्रस्तावित है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।