मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com
रोज़गार समाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
रोज़गार समाचार लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

12 जून 2012

राजस्थानः40,000 शिक्षकों की होगी भर्ती

शिक्षक बनने का सुनहरा मौका तलाश रहे युवा पूरी तैयारी के साथ जुट जाएं। आने वाले महीने इस सपने को पूरा करने के लिए बड़ा मौका लेकर आ रहे हैं। करीब 40 हजार शिक्षक भर्तियां सितंबर तक होगी। शिक्षक भर्ती के लिए शेखावाटी के करीब दो लाख स्टूडेंट्स जोर-शोर के साथ तैयारी में जुटेंगे। इस बीच कई निजी स्कूलों के सामने भी बड़ी मुसीबत इस तौर पर सामने आएगी कि उनके शिक्षक इन परीक्षाओं की तैयारी में लगेंगे। दूसरे जिलों से तैयारी के लिए पहुंचने वाले युवाओं की भीड़ भी एक बार फिर जुटेंगी। अन्य जिलों से करीब 20 हजार विद्यार्थी यहां आने की संभावना है। 

आरपीएससी की ओर से जुलाई में 17 हजार पदों के लिए ग्रेड सैकंड शिक्षक भर्ती होगी। इसके बाद तीन हजार पदों के लिए स्कूल व्याख्याता के लिए भी भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। इससे पहले आरटेट के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ शेखावाटी में उमड़ेगी। एक अनुमान के अनुसार, 60 हजार अभ्यर्थी शेखावाटी से शामिल होंगे। इसकी मोटी वजह है कि ज्यादातर अभ्यर्थी प्रतिशत बढ़ाने और बीएड धारी दोबारा शामिल होंगे। सितंबर में ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती परीक्षा दोबारा होनी है। इस बार 23 हजार पदों के लिए भर्ती होगी। 

60 हजार का लक्ष्य आरटेट में पास होना 
आरटेट की दौड़ में अभी से 60 हजार अभ्यर्थी गणित बैठाने में जुट गए हैं। इनमें बड़ी संख्या प्रतिशत बढ़ाने वाले व बीएड धारी अभ्यर्थियों की है। लेकिन इस बीच माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा एक से पांच तक की शिक्षक पात्रता के लिए बीएड धारी प्रविष्ट नहीं हो सकेंगे। कक्षा 1 से 5 तक प्रथम के शिक्षक पात्रता के लिए न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 

ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक एवं प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा में उत्तीर्ण हो वे पात्र होंगे। बोर्ड ने यह भी कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अर्जित किए हैं, प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र स्नातक, बीएलएड का चार वर्षीय कोर्स किया है, वे भी इसके लिए पात्र होंगे। इन कक्षाओं के शिक्षक पात्रता के लिए बोर्ड ने कहीं भी बीएडधारियों से आवेदन नहीं मांगे हैं। 

बोर्ड ने पिछले साल बीएडधारियों को भी आवेदन मांगे थे लेकिन इसमें ब्रिज कोर्स की शर्त रखी थी। इस बार ऐसा नहीं किया गया है। कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पात्रता के लिए बीएडधारियों से मांगे आवेदन बोर्ड ने कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पात्रता के लिए गत वर्ष वाली ही योग्यताएं तय की हैं। इसके अलावा, स्नातक एवं शिक्षा शास्त्र में एक वर्षीय स्नातक एवं न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक एवं 4 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र स्नातक बीएलएड में कोर्सेज में से किसी एक में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। 

प्राप्तांक सुधार के लिए दे सकेंगे अभ्यर्थी आरटेट 
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि राज्य सरकार द्वारा नियुक्त स्थायी नोडल एजेंसी हर साल आरटेट परीक्षा का आयोजन करेगी। इसकी मान्यता प्रमाण पत्र जारी किए जाने की तिथि से सात साल तक रहेगी। परीक्षार्थी यदि चाहे तो गत आरटेट 2011 में प्राप्तांक में सुधार के लिए आरटेट 2012 की परीक्षा दे सकता है। माना जा रहा है कि प्राप्तांक सुधार के लिए भी इस बार बड़ी संख्या में अभ्यर्थी आरटेट में शामिल हो सकते हैं। कारण, गत वर्ष के परिणाम में अपात्र घोषित किए गए अधिकतर अभ्यर्थियों के प्राप्तांक न्यूनतम प्राप्तांक से मामूली कम रह गए थे(दैनिक भास्कर,सीकर,12.6.12)।

आगे बढ़ें...

31 मई 2012

झारखंडःरोजगार प्रशिक्षण के लिए प्रदेश में खुलेंगे 30 संस्थान

प्रदेश के 10 नक्सल प्रभावित जिलों में युवाओं को रोजगार प्रशिक्षण की सुविधा मुहैया कराने के लिए ३० प्रशिक्षण संस्थान खोले जाएंगे। केंद्र की इस योजना के तहत चयनित प्रत्येक जिले में एक आईटीआई और दो कौशल विकास केंद्र (एसडीसी) की स्थापना का प्रस्ताव है। इनमें से प्रत्येक आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों के तहत 200 छात्रों को और हर एसडीसी में 500 छात्रों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को स्टाइपेंड के रूप में हर महीने 3500 रुपए भी दिए जाएंगे। साथ ही प्रशिक्षण के बाद सलाह और प्लेसमेंट केंद्रों के माध्यम से रोजगार सहायता भी मुहैया कराई जाएगी। इन संस्थानों की स्थापना पर खर्च होने वाली 75 फीसदी राशि का भुगतान केंद्र की ओर से किया जाएगा। पिछले वित्तीय वर्ष में ही प्रस्तावित इस योजना के लिए केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने 16 करोड़ 69 लाख की राशि जारी भी कर दी है। जो तकनीकी कारणों से महालेखाकार कार्यालय में फंसा पड़ा है। 

सभी जिलों में हो चुका है जमीन का चयन 
"उग्रवाद प्रभावित जिलों के लिए केंद्र की ओर से प्रस्तावित 10 आईटीआई और 20 एसडीसी खोलने के लिए जमीन का चयन हो चुका है। केंद्र की ओर से लगभग १६ करोड़ की राशि जारी भी की जा चुकी है। लेकिन यह एजी ऑफिस के पास तकनीकी कारणों से लंबित है।" - विष्णु कुमार, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण सचिव.

स्पेशियलिटी ट्रेनिंग की भी है व्यवस्था 
देश के नौ राज्यों के 34 जिलों के लिए शुरू की गई इस योजना में युवाओं को विशेषज्ञता हासिल करने के लिए दीर्घावधि, लघु अवधि और इंस्ट्रक्टर के लिए प्रशिक्षण कभी व्यवस्था है। इनमें क्रमश: 30, 120 और दस युवाओं का नामांकन होगा। 

यहां खुलेंगे संस्थान 
चतरा, चाईबासा, पलामू, जमशेदपुर, गढ़वा, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, लातेहार, हजारीबाग(दैनिक भास्कर,रांची,31.5.12)।

आगे बढ़ें...

12 दिसंबर 2011

सीबीआई 21 विधि अधिकारियों की करेगी भर्ती

बड़ी संख्या में लंबित मामलों के निपटारे और अभियोजन की प्रक्रिया तेज करने के लिए सीबीआई ने देशभर में फैली अपनी शाखाओं के लिए 21 विधि अधिकारियों की भर्ती करने का निर्णय किया है। इन 21 अधिकारियों में से छह अधिकारी दिल्ली कार्यालय के लिए, चार-चार अधिकारी पटना और मुंबई जोन के लिए, तीन अधिकारी लखनऊ जोन के लिए, दो भोपाल जोन के लिए और एक-एक अधिकारी चंडीगढ़ तथा बेंगलुरू जोन के लिए होगा। आम तौर पर इन अधिकारियों को ’पैरवी अधिकारी‘ कहा जाता है। सीबीआई इन पैरवी अधिकारियों की नियुक्ति अनुबंध के आधार पर करेगी और अनुबंध की अवधि शुरुआत में एक साल होगी जिसे आगे तीन साल तक के लिए बढ़ाया जा सकेगा। इनका निश्चित पारिश्रमिक 40,000 रुपए प्रतिमाह होगा। इस संबंध में विज्ञापन कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय और राज्य पुलिस बल के इंस्पेक्टर रैक के सेवानिवृत्त अधिकारी या आपराधिक मामलों में जांच एवं अभियोजन का दस साल का अनुभव रखने वाले अधिकारी नियुक्ति के लिए पात्र होंगे(राष्ट्रीय सहारा,दिल्ली,12.12.11)।

आगे बढ़ें...

07 दिसंबर 2011

बिहारःठेके पर नियुक्त होंगे रिटायर शिक्षक

फिर से नौकरी के इच्छुक तथा इसके लिए तीन माह पूर्व आवेदन दे चुके माध्यमिक व उच्च माध्यमिक विद्यालयों के सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए नया साल यानी 2012 नई सौगात लेकर आ रहा है। सरकार निर्धारित उम्र सीमा में फिट हो रहे शिक्षकों को अनुबंध पर नियुक्त करने जा रही है। उन्हें हर माह पेंशन के अलावा छह हजार रुपये का भुगतान किया जायेगा। उन्हें राजपत्रित अवकाश के अलावा एक वर्ष में 12 दिनों का आकस्मिक अवकाश मिलेगा। मानव संसाधन विकास विभाग के संयुक्त निदेशक आरएस सिंह ने बताया कि जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे हर हाल में 31 दिसंबर तक प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी कर सही पाये गये आवेदकों की चयन प्रक्रिया पूरी करें। दरअसल, हाल के दिनों में सरकार ने प्राथमिक और अपर प्राइमरी स्कूलों से निकलने वाले बच्चों के बढ़ते दबाव तथा मौजूदा हाई स्कूलों की सीमित संख्या के मद्देनजर बड़ी संख्या में अपर प्राइमरी स्कूलों को हाई स्कूल में उत्क्रमित करने का काम कियाथा। उन स्कूलों के अलावा लगातार रिटायर हो रहे शिक्षकों के चलते माध्यमिक व उच्च माध्यमिक में शिक्षकों की भारी किल्लत व अनुबंध पर नियोजित शिक्षकों की बहाली में विलंब को देखते हुए सरकार ने विगत सितंबर माह में 65 वर्ष से कम उम्र वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को अनुबंध पर बहाल करने का फैसला किया। इसके तहत उपलब्ध विषयवार रिक्तियों के विरुद्ध जिला परिषद, नगर निकाय स्तर पर विषयवार योग्य सेवानिवृत्त शिक्षकों का पैनल तैयार करने के लिए विज्ञापन निकाला गया था। डीइओ को नियुक्ति में आदर्श रोस्टर बिंदु का ख्याल रखने के निर्देश दिये गये हैं। जो प्रावधान किया गया है उसके मुताबिक सेवानिवृत्त शिक्षक अधिकतम 65 वर्ष तक नियोजित किये जा सकेंगे। यथासंभव सेवानिवृत्त शिक्षक संबंधित जिला या प्रखंड के निवासी हों। उसके बाद अनुबंध का विस्तार किया जा सकता है मगर आयु सीमा 65 वर्ष से अधिक नहीं हो सकती(दैनिक जागरण,पटना,7.12.11)।

आगे बढ़ें...

06 दिसंबर 2011

हरियाणाःजून में फिर एक लाख बैंक क्लर्को की भर्ती

बैंक में नौकरी की चाह रखने वाले तैयार हो जाइए। नए साल में बैंकिंग क्षेत्र में करीब दो लाख नौकरियां निकलने वाली हैं। राष्ट्रीकृत 19 बैंकों की परीक्षा कराने वाला इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (आईबीपीएस) जून में एक लाख क्लर्को की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगा। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भी जनवरी के प्रथम सप्ताह में 20 हजार से अधिक भर्ती पदों पर भर्ती का मन बनाया है।


हिसार में आईबीपीएस की परीक्षा का संचालन करने वाले पंजाब नेशनल बैंक के उप महाप्रबंधक एसके पोपली बताते हैं कि बैंकों की बढ़ती ब्रांच और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों के चलते मानव संसाधन की आवश्यकता है। ऐसे में आईबीपीएस ने हर छह महीने बाद परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। 


ऐसा नहीं है कि इस परीक्षा से आप को तुरंत नौकरी मिल जाएगी। पीएनबी उपमहाप्रबंधक पोपली बताते हैं कि परीक्षा के बाद छात्रों को अंक पत्र मिलता है, जो उनके साक्षात्कार में अहम भूमिका अदा करेगा। ऐसे आवेदकों को लिखित परीक्षा देने की आवश्यकता नहीं होगी। बैंक आवश्यकतानुसार आवेदन आमंत्रित कर भर्ती करेंगे। योग्यता निर्धारण का अधिकार बैंकों को होगा।

कैसे करें बैंकिंग परीक्षा की तैयारी?

महिंद्रा बैंकिंग इंस्टीट्यूट के स्थानीय निदेशक मृदुल शुक्ला बताते हैं कि परीक्षा से छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है। परीक्षा में विषयों की सामान्य जानकारी ही पूछी जाती है। इसकी तैयारी के लिए नियमित अभ्यास की जरूरत है। खासतौर पर आसपास की घटनाओं और रोजमर्रा की बैंकिंग प्रक्रिया पर ध्यान देना जरूरी है(आनंद मणि त्रिपाठी, दैनिक भास्कर,हिसार,6.12.11)।

आगे बढ़ें...

02 नवंबर 2011

पंजाबःमोगा के नौजवानों की सेना में भर्ती 14 से

पंजाब के मोगा व लुधियाना जिलों के नौजवानों के लिए भारतीय सेना की ओर से 14 से 19 नवंबर तक लुधियाना में भर्ती रैली आयोजित की जा रही है। इस दौरान को सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही (क्लर्क, स्टोर कीपर), सिपाही टेक्निकल व सिपाही नर्सिग सहायक की आसामियों के लिए भर्ती की जाएगी।
भारतीय सेना लुधियाना दफ्तर के निदेशक कर्नल शरद ढिड्डा ने बताया कि सभी पदों के लिए कम से कम उम्र साढ़े 17 साल है, जबकि साधारण सैनिकों के लिए उम्र सीमा 21 साल और टेक्निकल सैनिक जवान, क्लर्क, स्टोर कीपर के लिए 23 साल है।
उन्होंने बताया कि सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए उम्मीदवार की उम्र सीमा साढ़े 17 साल से 21 साल, कद कम से कम 170 सेंटीमीटर, वजन 50 किलो, छाती 77 सेंटीमीटर से 82 सेंटीमीटर, योग्यता मैट्रिक पास होगी। फौजी टेक्निकल आसामी के लिए उम्र सीमा 17 साल से 23 साल, कद कम से कम 170 सेंटीमीटर, वजन 50 किलो व छाती 77 सेंटीमीटर से 82 सेंटीमीटर, फिजिक्स, कैमिस्ट्री, गणित व अंग्रेजी विषय से प्लस-2 पास की शर्त रखी गई है।

फौजी नर्सिग सहायक के लिए उम्र साढ़े 17 से 23 साल, कद कम से कम 170 सेंटीमीटर, वजन 50 किलो समेत योग्यता प्लस-2 में 40 प्रतिशत अंक प्रत्येक विषय में जरूरी है। फौजी क्लर्क, स्टोर कीपर आसामी के लिए उम्र साढ़े 17 से 23 साल, कद कम से कम 162 सेंटीमीटर, वजन 50 किलो, छाती 77 सेंटीमीटर से 82 सेंटीमीटर व शिक्षण योग्यता (1) किसी विषय में 50 प्रतिशत नंबरों समेत प्लस-2 पास व 40 प्रतिशत नंबर प्रत्येक विषय में जरूरी है।
उन्होंने बताया कि उक्त शर्ते पूरी करते उम्मीदवार अपने साथ शिक्षण योग्यता के सर्टिफिकेट, तहसीलदार, एसडीएम की ओर से जारी रिहायश, पंजाब निवासी का सर्टिफिकेट, जाति सर्टिफिकेट, स्कूल की ओर से जारी सर्टिफिकेट, सरपंच की ओर से जारी सर्टिफिकेट, पूर्व सैनिकों की डिस्चार्ज बुक या रिश्ता दर्शाता सर्टिफिकेट जो कि सेना के रिकार्ड दफ्तर से जारी हुआ है, साथ लेकर आएं(दैनिक जागरण,मोगा,2.11.11)।

आगे बढ़ें...

हिमाचल में 6 से 12 तक होगी पुलिस में खुली भर्ती

कांगड़ा व चम्बा जिलों के युवाओं के लिए 6 से 12 नवम्बर तक पुलिस ग्राउंड चम्बा में खुली भर्ती रैली का आयोजन होगा। भर्ती रैली प्रात: 5 बजे से शुरू होगी। कांगड़ा, चम्बा और लाहौल स्पिति, किन्नौर तथा सिरमौर जिला के युवाओं के लिए सोल्जर ट्रेडमैन व हवलदार शिक्षक के लिए भर्ती 6 नवम्बर, चम्बा और कांगड़ा के उम्मीदवारों के लिए सोल्जर क्लर्क/ एसकेटी, सोल्जर टेक्निकल, सोल्जर सामान्य ड्यूटी व डीएससी के लिए भर्ती 7 नवम्बर, को, चंबा के उम्मीदवारों के लिए सोल्जर सामान्य डियूटी के पदों के लिए भर्ती 8 नवम्बर और कांगड़ा के उम्मीदवारों के लिए भर्ती 9 व 10 नवम्बर को होगी। उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण 11 व 12 नवम्बर होगा। सोल्जर क्लर्क/एसकेटी, सोल्जर टेक्निकल और सोल्जर ट्रेडमैन पदों के लिए आयुसीमा 17 से 23 वर्ष है। उम्मीदवारों को 10वीं व 12वीं के मूल प्रमाण पत्र, स्थायी निवास का प्रमाणपत्र, डोगरा समुदाय और जाति एवं चरित्र प्रमाणपत्र, नवीनतम रंगीन फोटो की 12 प्रतियां, फोटो पर जन्म तिथि अंकित हो, सिख के लिए पगड़ी सहित रंगीन फोटो और दो रंगीन फोटो उनके पिता के साथ पगड़ी पहने होने अनिवार्य हैं(राष्ट्रीय सहारा,दिल्ली संस्करण,2.11.11 में शिमला की रिपोर्ट)।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट भी कहती है कि शिमला कांगड़ा और चंबा जिले के युवाओं के लिए छह से 12 नवंबर तक पुलिस ग्राउंड चंबा में खुली भर्ती आयोजित की जाएगी।

सभी उम्मीदवारों को सुबह 5 बजे ग्राउंड में पहुंचने के लिए कहा गया है। कांगड़ा, चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर और सिरमौर के युवाओं के लिए सोल्जर ट्रेडमैन और हवलदार शिक्षक के लिए 6 नवंबर को भर्ती होगी।

चंबा और कांगड़ा के उम्मीदवारों के लिए सोल्जर क्लर्क, एसकेटी, सोल्जर तकनीकी, सोल्जर सामान्य ड्यूटी और डीएससी के लिए भर्ती 7 नवंबर को होगी। सोल्जर सामान्य ड्यूटी के पदों के लिए भर्ती आठ और कांगड़ा के उम्मीदवारों के लिए भर्ती 9 व 10 को आयोजित की जाएगी।


आगे बढ़ें...

01 नवंबर 2011

डीयू में कैंपस प्लेसमेंट का सेकंड राउंड 8 से

दिल्ली यूनिवसिर्टी की सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सेल) में अभी तक करीब 16 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। सीपीसी के अगले राउंड 8 नवंबर से शुरू होंगे। यूनिवसिर्टी ने इस बार एसओएल स्टूडेंट्स को भी कैंपस प्लेसमेंट का मौका देने का फैसला किया है लेकिन करीब ढाई हजार स्टूडेंट्स ही अभी रजिस्टर्ड हुए हैं और नॉन कॉलेजिएट के 500 स्टूडेंट्स ने ही रजिस्ट्रेशन कराया है। यूनिवसिर्टी का कहना है कि एसओएल वालों के लिए पहली बार यह मौका आया है और उन्हें ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराना चाहिए। सीपीसी में 31 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। डिप्टी डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. गुलशन साहनी का कहना है कि अगले कुछ दिनों में रजिस्ट्रेशन करने वाले स्टूडेंट्स की संख्या में काफी इजाफा होने की उम्मीद है। पिछले साल 12 हजार स्टूडेंट्स रजिस्टर्ड हुए थे। उन्होंने बताया कि एसओएल स्टूडेंट्स का डाटा बेस कंपनियों को दिया जाएगा और उसके बाद कंपनियां स्टूडेंट्स को बुलाएंगी। कंपनियों की जरूरत के हिसाब से स्टूडेंट्स के नाम उन्हें भेजे जाएंगे। 

8 नवंबर को होने वाले प्लेसमेंट राउंड में दो कंपनियां कैंपस में आ रही हैं। यूनिवसिर्टी का कहना है कि 23 नवंबर से सेमेस्टर एग्जाम शुरू हो रहे हैं और दिसंबर के पहले हफ्ते में एग्जाम खत्म हो जाएंगे। सेमेस्टर एग्जाम के बाद दिसंबर में प्लेसमेंट के कई राउंड होंगे। इस बार फिजिकली चैलेंज्ड स्टूडेंट्स के लिए भी कैंपस प्लेसमेंट की स्पेशल ड्राइव होगी। यूनिवसिर्टी चाहती है कि इस कैटिगरी के स्टूडेंट्स को भी प्लेसमेंट में बराबरी के मौके मिले। दो कंपनियों को इस स्पेशल ड्राइव के लिए तैयार कर लिया गया है और नवंबर में इन कंपनियों के कैंपस में आने की संभावना है(नवभारत टाइम्स,दिल्ली,26.10.11)।

आगे बढ़ें...

31 अक्टूबर 2011

बिहारःएसओडी-स्कूलों में लौटेंगे रिटायर शिक्षक

विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने एवं शैक्षणिक माहौल बनाने में रिटायर शिक्षक मील के पत्थर साबित होंगे, क्योंकि सेवानिवृत्त शिक्षकों के पास शैक्षणिक कार्य का गहरा अनुभव है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का महत्व भी बखूबी समझते हैं। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए माध्यमिक विद्यालयों में सेवानिवृत्त शिक्षक 6 हजार रुपये का प्रतिमाह मानदेय पर नियुक्त किये जायेंगे। इसके तहत पटना जिले के माध्यमिक विद्यालयों में कुल 525 पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। मानव संसाधन विकास विभाग, बिहार सरकार ने माध्यमिक विद्यालयों में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक शिक्षा, उर्दू और फारसी विषय के शिक्षकों रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त अध्यापकों को मानदेय पर बहाल करने का निर्देश दिया है। इस नियुक्ति प्रक्रिया में आरक्षण के मानदंडों को पूरी तरह से अनुपालन करने की भी हिदायत दी गयी है। पटना नगर निगम क्षेत्र में 84 और पटना जिला परिषद क्षेत्र में 356 रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की बहाली की जाएगी। वैसे कुल 525 पदों में से शेष 84 रिक्त पद जिले के विभिन्न नगर पंचायतों और नगर परिषदों के अधीन संचालित माध्यमिक विद्यालयों में हैं। नगर परिषद मोकामा में 15, नगर परिषद बाढ़ में 13, नगर परिषद खगौल में 10, नगर परिषद दानापुर में 15, नगर पंचायत मनेर में 3, नगर पंचायत फतुहा में 3, नगर पंचायत खुसरूपुर में 5, नगर पंचायत बख्तियारपुर में 6, नगर पंचायत फुलवारीशरीफ में 1 और नगर परिषद मसौढ़ी में 14 रिक्त पदों पर सेवानिवृत्त शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। सेवानिवृत्त शिक्षकों को मानदेय पर बहाली की प्रक्रिया दिसम्बर माह तक पूरी कर ली जाएगी(दीनानाथ साहनी,दैनिक जागरण,पटना,31.10.11)।

आगे बढ़ें...

13 अक्टूबर 2011

दिल्लीः१७९० विशेष शिक्षक भर्ती होंगे

नगर निगम के विद्यालयों में पढ़ने वाले शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर बच्चों को पढ़ाने के लिए जल्दी ही विशेष शिक्षक मिलेंगे। ऐसे १७९० शिक्षकों को भर्ती करने का रास्ता साफ हो गया है। दो-तीन महीने में नगर निगम इन विशेष शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर देगा।

पिछले वर्ष से लागू हुए शिक्षा का अधिकार कानून में विद्यालयों में गूंगे, बहरे, मानसिक रूप से विकलांग व अपंग बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष प्रकार के प्रशिक्षित शिक्षकों को रखने की व्यवस्था है। लेकिन यह व्यवस्था अभी लागू नहीं हो पाई थी। इसी दौरान हाईकोर्ट ने इस व्यवस्था को लागू करने का आदेश दिया है। इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग ने प्रस्ताव को स्वीकृत कर नगर निगम द्वारा १७९० विशेष शिक्षकों की भर्ती को हरी झंडी दे दी है। नगर निगम में शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ महेंद्र नागपाल ने बताया कि निगम ने शुरू में ही एक प्रस्ताव संघ लोक सेवा आयोग को विशेष शिक्षकों की भर्ती के बारे में बनाकर भेज दिया था। केंद्र सरकार और यूपीएससी के स्तर पर ही इसमें देरी हो रही थी। जबकि निगम की शिक्षा समिति ने १७९० विशेष शिक्षकों की भर्ती के लिए एक प्रस्ताव पारित कर स्थायी समिति को भेज दिया है। यहां से पास होने के बाद सदन की स्वीकृति मिलने के साथ ही विशेष शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। डॉ नागपाल ने बताया कि नगर निगम के १७२९ विद्यालय हैं। इनमें कई विद्यालयों में चार हजार से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। गौरतलब है कि हाल ही में नगर निगम ने अनुबंध के आधार पर १६०० शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की थी। फिलहाल नौ जोन में अभ्यर्थियों के कागजातों की जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और बाकी तीन जोन में जारी है। इसके बाद चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी जाएगी(नई दुनिया,दिल्ली,13.10.11)।

आगे बढ़ें...

हिमाचलः801 जलवाहकों की भर्ती को मंजूरी

प्रदेश सरकार ने 801 अंशकालीन जलवाहकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है। शिक्षा विभाग के सभी उप निदेशकों को 21 अक्टूबर तक खाली पदों का ब्योरा देने को कहा है। 21 नवंबर से भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें विधवा और अकेली महिलाओं को प्राथमिकता मिलेगी। गरीबी की रेखा से नीचे रहने वालों, विकलांग, अनाथ एवं पति की ओर से छोड़ी गई महिलाओं को विशेष छूट दी जाएगी।

1200 मासिक मानदेय
डायरेक्टर एलीमेंटरी राजीव शर्मा ने बताया कि जलवाहकों को 1200 रुपए का मासिक मानदेय मिलेगा। उन्हें नियमित नहीं किया जाएगा। नियुक्ति चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद पर नहीं होगी। भर्ती 30 अंकों के आधार पर होगी। स्कूल से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर रहने वाले उम्मीदवार को 10 अंक, दो किलोमीटर तक आठ अंक, तीन किलोमीटर तक छह अंक, चार किलोमीटर तक चार अंक, पांच किलोमीटर तक दो अंक, जिस परिवार ने स्कूल के लिए भूमि दी उसे पांच अंक, एससी, एसटी, ओबीसी और बीपीएल को तीन अंक, जिस परिवार से कोई नौकरी नहीं उसे पांच अंक और इंटरव्यू के सात अंक देय होंगे। हायर एजूकेशन में उम्मीदवारों के चयन के लिए गठित समिति की कमान संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को दी गई है। प्रिंसिपल, हेडमास्टर और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान और सदस्य की भागीदारी भी अहम होगी(कुलदीप शर्मा,दैनिक भास्कर,शिमला,13.10.11)।

आगे बढ़ें...

22 सितंबर 2011

यूपीःविकलांग पूर्व सैनिकों को मिलेगा रोजगार

उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम 1500 विकलांग पूर्व सैनिकों और आश्रितों को रोजगार दिलाएगा। साथ ही पूर्व सैनिकों और सेवारत जवानों के बच्चों को आइएएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराएगा। यह जानकारी निगम के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल (अवकाश प्राप्त) वीके जैन ने दी। वह निगम कार्यालय में 35 विकलांग पूर्व सैनिक व उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के बाद बोल रहे थे। यहां आवेदकों को 3.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने के बाद मेजर जनरल जैन ने कहा कि निगम पूर्व सैनिकों के बच्चों को आइएएस और आइआइटी की तैयारी के साथ रोजगार भी मुहैया करायेगा। इसके अलावा निगम विशेषज्ञों की मदद से बच्चों को कोचिंग की सुविधा तो दिलायेगा और स्कॉलरशिप भी देगा। निगम आजीवन मातृभूमि की रक्षा करने वाले पूर्व सैनिकों को आत्मनिर्भर बनायेगा। निगम ने एक वर्ष में करीब 1500 विकलांग पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को रोजगार दिलाने का लक्ष्य रखा है। किसी भी पूर्व सैनिक, वीर नारी और उनके आश्रितों को यदि कोई समस्या हो तो वह उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं(दैनिक जागरण,लखनऊ,22.9.11)।

आगे बढ़ें...

24 अगस्त 2011

दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में 1600 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया 25 से

दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति अनुबंध के आधार पर 1600 अध्यापकों की भर्ती करेगी। एमसीडी ने इस बाबत पहली बार ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए आवेदन मांगा है।

शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नागपाल के मुताबिक भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उन्होंने बताया कि 1600 अनुबंधित अध्यापकों में से 1370 प्राइमरी टीचर, 215 नर्सरी टीचर और 10 बंगाली टीचर के अलावा एक तमिल टीचर की भर्ती की जाएगी।

आवेदन की प्रक्रिया 25 अगस्त से 8 सितंबर तक जारी रहेगी। आवेदन के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 30 साल निर्धारित की गई है(दैनिक भास्कर,दिल्ली,24.8.11)।

आगे बढ़ें...

20 अगस्त 2011

कर्मचारी चयन आयोगःआज से करें एलडीसी व डाटा इंट्री ऑपरेटर के आवेदन

कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा के तहत डाटा इंट्री ऑपरेटर और लोवर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) के पदों पर आवेदन मांगे हैं। विज्ञप्ति आयोग की वेबसाइट पर अपलोड है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन शनिवार से 14 सितंबर तक कर सकते हैं। कंबाइंड हायर सेकेंड्री लेवल परीक्षा के लिए योग्यता इंटर पास रखी गई है। आवेदन के लिए उम्र सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर रखी गई है। परीक्षा 4 दिसंबर को होगी। लिखित परीक्षा 200 अंकों की रखी गई है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। आवेदन का प्रारूप आयोग की वेबसाइट www.ssc.nic.in से डाउनलोड किया जा सकता है। आयोग ने एलडीसी व डाटा इंट्री ऑपरेटर के लिए 100 रुपये परीक्षा शुल्क रखा है। शुल्क केवल केंद्रीय भर्ती शुल्क के रूप में ही लिया जाएगा(दैनिक जागरण,इलाहाबाद,20.8.11)।

आगे बढ़ें...

18 अगस्त 2011

दूरसंचार क्षेत्र में रोज़गार के अवसर

टेलीकम्युनिकेशन फील्ड में इंजीनियरों के अलावा मैनेजमेंट व आईटी प्रोफेशनल्स को भी खूब मौके मिल रहे हैं।

भारतीय टेलीकॉम इंडस्ट्री विश्व की तीसरी सबसे बड़ी इंडस्ट्री है और यदि मोबाइल फोन के विस्तार की बात करें तो विश्व के किसी भी देश के मुकाबले यह विस्तार सबसे तेज है। भारत के गांव-गांव में अब एसटीडी/आईएसडी की सुविधा उपलब्ध है। मोबाइल के अलावा इंटरनेट के विस्तार से भी इस सेक्टर को काफी बल मिला है। इंडस्ट्री के इस विस्तार का ही परिणाम है कि टेलीकॉम सेक्टर में विभिन्न स्तर पर बड़ी संख्या में रिक्तियां निकलती रहती हैं। बेहतर सैलरी और वर्किंग माहौल के कारण टेलीकॉम सेक्टर युवाओं को काफी आकर्षित करता है।

किन-किन रूपों में मौके
इस सेक्टर में कई तरह से मौके उपलब्ध हैं ः

टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर टेलीकॉम उपकरणों की डिजाइनिंग से लेकर उनकी मरम्मत तक का काम करता है। इंजीनियरों को ट्रांसमिशन इंजीनियर, सर्विस इंजीनियर, नेटवर्क इंजीनियर आदि के रूप में भी मौके मिलते हैं।


मार्केटिंग, कस्टमर केयर आदि विभिन्न वजहों से इस इंडस्ट्री में प्रबंधन विशेषज्ञों की जरूरत भी काफी महसूस होने लगी है। इसीलिए टेलीकॉम सेक्टर के दरवाजे अब मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स के लिए भी खुल चुके हैं। इसी के मद्देनजर कुछ संस्थानों में टेलीकम्युनिकेशन में एमबीए पाठ्यक्रम भी शुरू किया जा चुका है। 

आईटी प्रोफेशनल्स भी टेलीकॉम सेक्टर की जरूरत बन गए हैं। इसके तहत स्पेशल सॉफ्टवेयर को डिजाइन और विकसित करना उनका काम होता है। सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट अथवा आईटी इंजीनियरिंग की डिग्री इसके लिए जरूरी है।

टेक्निकल सपोर्ट के लिए संबंधित फील्ड में आईटीआई से ट्रेंड टेक्निशियंस की भी जरूरत इस सेक्टर में काफी है।

जॉब के मौके
टेलीकॉम सेक्टर में सरकारी नौकरी के अलावा निजी क्षेत्रों में भी भरपूर संभावनाएं हैं। एमटीएनएल, रिलायंस, वीएसएनएल, टाटा इंडिकॉम, एयरटेल, वोडाफोन आदि विभिन्न टेलीकम्युनिकेशन कंपनियों में प्रोफेशनल्स की अच्छी मांग है। एनटीपीसी, इंडियन टेलीफोन इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बीईएल, ईसीआईएल, भेल आदि कुछ ऐसी कंपनियां हैं, जहां टेलीकम्युनिकेशन विशेषज्ञों की जरूरत बनी रहती है। सशस्त्र सेनाओं में भी टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरों के लिए रिक्तियां निकलती हैं। इस फील्ड में जॉब के अलावा रिसर्च के मौके भी काफी हैं। इसरो, डीआरडीओ, एटॉमिक रिसर्च सेंटर, नेशनल लेबोरेटरी आदि में रिसर्च से संबंधित मौके मिलते हैं। 

(गणेश कुमार पांडे,अमर उजाला,17.8.11)

आगे बढ़ें...

बिहारःसेना में भर्ती के लिए आठ जिलों का चयन


19 से 24 अगस्त तक नेहरू स्टेडियम (पोलो मैदान) में होनेवाले सेना भर्ती अभियान की सभी तैयारियॉ पूरी कर ली गयी हैं। सेना भर्ती अभियान में दरभंगा, मधुबनी, सीतामढी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चम्पारण, पश्चिमी चंपारण एवं शिवहर के अभ्यर्थी भाग ले सकेगें। सेना भर्ती अभियान के निदेशक भर्ती कर्नल श्रीकान्त ने बताया कि 19 अगस्त 2011 को मधुबनी जिले के अभ्यर्थी, 20 अगस्त को सीतामढी जिले के अभ्यर्थी, 21 एवं 22 अगस्त को समस्तीपुर जिले के अभ्यर्थी, 23 अगस्त को दरभंगा जिले के अभ्यर्थी एवं 24 अगस्त को मुजफ्फरपुर, पूर्वी तथा पश्चिमी चंपारण एवं शिवहर जिले के अभ्यर्थी भाग ले सकेगें। मधुबनी एवं सीतामढी जिले के अभ्यर्थियों के लिए जन्मतिथि 19 फरवरी 1994 से 24 अगस्त 1988 के बीच, 21 अगस्त को होनेवाले समस्तीपुर के लिए भर्ती अभियान में अभ्यथियों की जन्मतिथि 19 फरवरी 1994 से 19 अगस्त 1991 के बीच, 22 अगस्त 2011 को समस्तीपुर जिले के अभ्यर्थियों के लिए जन्मतिथि 18 अगस्त 1991 से 24 अगस्त 1988 के बीच, 23 एवं 24 अगस्त 2011 को होनेवाले दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंमारण एवं शिवहर जिले के अभ्यर्थियों के लिए जन्मतिथि 19 फरवरी 1994 से 24 अगस्त 1988 के बीच होना आवश्यक है। सभी पदों के लिए सीना की न्यूनतम् माप 77-82 सेमी़, न्यूनतम् वजन 50 किलो, उॅचाई 169 सेमी़ (केवल सोलजर कलर्क/एस0के0टी0 के लिए उॅचाई 162 सेमी़) साथ ही केवल सोलजर जेनरल ड्यूटी को छोड़कर अन्य सभी पदों के लिए आयु साढे सतरह वर्ष से 23 वर्ष के बीच निर्धारित की गयी है। सोलजर जेनरल ड्यूटी के लिए आयु साढे 17 से 21 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। एनसीसी अभ्यर्थियों के लिए ए, बी एवं सी प्रमाणपत्र दिखलाना अनिवार्य होगा। सेना भर्ती के निदेशक कर्नल श्रीकान्त ने पुन: सेना भर्ती में शामिल होनेवाले अभ्यर्थियों से आवश्यक कागजात के साथ सीधी सेना भर्ती अभियान में शामिल होने की अपील की है। भर्ती के लिए किसी भी दलाल के चंगुल में न फंसें तथा भर्ती हेतु दलाल द्वारा पल्रोभन दिये जाने की स्थिति में इसकी शिकायत जिला प्रशासन, दरभंगा से करें(राष्ट्रीय सहारा,दरभंगा,18.8.11)।

आगे बढ़ें...

12 अगस्त 2011

झारखंडः122 डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए इंटरव्यू 26-27 को

ग्रामीण इलाकों के अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत 122 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए 26-27 अगस्त को इंटरव्यू होगा।

इससे पहले वर्ष 2010 में भी विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की गई थी। हालांकि सरकार को आवश्यकता के हिसाब से आधे विशेषज्ञ डॉक्टर ही मिल पाए। नियुक्त होने वाले डॉक्टरों को 40-50 हजार रुपए वेतन दिया जाना है।

अपने ही संकल्प को भूल गया विभाग

राज्य में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए राष्ट्रपति शासन के दौरान 28 फरवरी 2009 को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक संकल्प निकाला गया। इसके तहत सेवानिवृत्त हो चुके डॉक्टरों की सेवा लिए जाने की बात कही गई। कैबिनेट की अनुमति भी इस पर मिली।


संकल्प के अनुसार 60 साल में सेवानिवृत्त हुए डॉक्टरों को 65 साल की उम्र तक के लिए अनुबंध पर रखा जा सकता है। वर्ष 2007 से लेकर अब तक करीब 200 डॉक्टर 60 साल में सेवानिवृत्त हुए हैं। इनमें से कई अपनी सेवा देना चाहते हैं। 
हालांकि सरकार इसपर विचार नहीं कर रही। बताते चलें कि राज्य सरकार ने अब डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति उम्र सीमा को भी बढ़ाकर 65 कर दिया है। 

केवल पांच डेंटल सर्जन

राज्य में पांच दंत चिकित्सक ही कार्यरत हैं। राज्य में दंत चिकित्सकों की कमी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 24 दंत चिकित्सकों की बहाली के लिए जेपीएससी को अधियाचना भेजने जा रही है। राज्य में 29 दंत चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं। 

नियमित करने की मांग

अनुबंधित डॉक्टरों के बाद अब राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) के तहत नियुक्त महिला चिकित्सकों ने सेवा नियमित करने की मांग की है। महिला डॉक्टरों ने कहा है कि वे लोग 21 जनवरी 2009 से अपनी सेवा दे रही हैं। ऐसे में उनकी सेवा भी नियमित की जानी चाहिए(दैनिक भास्कर,रांची,12.8.11)।

आगे बढ़ें...

05 अगस्त 2011

उत्तराखंडःसमूह ’ग‘ के 13 हजार रिक्त पदों पर शीघ्र होगी भर्ती

पदोन्नति में ढिलाई बरतने वाले विभागाध्यक्षों की अब खैर नहीं । शासन ने ऐसे अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कई अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही समूह ग के रिक्त 13 हजार पदों पर शीघ्र भर्ती के निर्देश दिए गए हैं। पूर्व में घोषित 20 हजार पदों में मात्र सात हजार पदों पर ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। मुख्य सचिव ने वृहस्पतिवार को सचिवालय में सीधी भर्ती के समूह क, ख और ग पदों के भरे जाने की प्रगति और प्रोन्नति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने इस बात पर असंतोष व्यक्त किया कि समूह ग के 20 हजार रिक्त पदों में से अभी तक केवल 7 हजार पदों पर ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। उन्होंने शीघ्र शेष पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वह लोक सेवा आयोग की परिधि के पदों के लिए आयोग को और अन्य पदों के लिए प्राविधिक शिक्षा परिषद को शीघ्र प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि सीधी भर्ती में किसी भी तरह की अड़चन आ रही हों तो उसे एक माह के अन्दर दूर कर लें। जहां सेवा नियमावली बनाने या संशोधन करने की जरूरत हो, उसे शीघ्र कर लिया जाए। प्रमोशन के मामले में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों के प्रमोशन में रुचि न लेने वाले अधिकारियों को चिह्नित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों की गोपनीय आख्या का रिकार्ड दुरुस्त करने के निर्देश दिए, ताकि गोपनीय आख्या के अभाव में किसी अधिकारी या कर्मचारी के प्रमोशन में विलम्ब न हो। बैठक में अपर सचिव (स्वतंत्र प्रभार) तकनीकी शिक्षा आरके सुधांशु ने बताया कि परिषद की ओर से 5943 पदों पर भर्ती की जा चुकी है। 2300 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है, जबकि 1700 पदों के लिए शीघ्र ही विज्ञप्ति जारी की जाएंगी। इसके बाद तीसरे चरण की भर्ती के लिए रिक्तियों का प्रस्ताव एकत्र किया जा रहा है(राष्ट्रीय सहारा,देहरादून,5.8.11)।

आगे बढ़ें...

04 अगस्त 2011

हिमाचलःशिक्षकों की बैचवाइज भर्ती के इंटरव्यू शुरू

शिक्षा विभाग में 4 अलग-अलग श्रेणियों के 510 शिक्षकों के पद बैचवाइज आधार पर भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुल 1020 पदों में से 50 फीसदी पद बैचवाइज आधार पर भरे जाने हैं। इतने ही पद भरने की प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड ने भी शुरू कर दी है। रोजगार कार्यालयों से नाम मंगवाने के बाद यह प्रक्रिया 9 अगस्त से शुरू होगी। जिन जिलों में खाली पद ज्यादा हैं वहां इंटरव्यू दो हफ्ते तक चलेंगे।


रोजगार कार्यालयों ने सभी बैचवाइज शिक्षकों के नाम की सूची शिक्षा विभाग को भेज दी थी, लेकिन पदों के हिसाब से संबंधित डिप्टी डायरेक्टर कार्यालयों ने हर पद के हिसाब से 4 गुणा ज्यादा उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए कॉल किया है। इनमें अलग-अलग श्रेणियों के लिए बैचवाइज आधार का वर्ष भी अलग-अलग तय किया गया है। हमीरपुर में शास्त्री पदों में एससी के लिए 1994, ड्राइंग टीचर्स के लिए जनरल श्रेणी में 1980, एससी 1982 तक के उम्मीदवार बुलाए हैं। एसएसएसबी ने भी इनके पदों को चयन प्रक्रिया से भरने के लिए 22 और 31 अगस्त को इनकी लिखित छंटनी परीक्षा की तारीख तय की है(दैनिक भास्कर,शिमला,4.8.11)।

आगे बढ़ें...

30 जुलाई 2011

मेरठ में सेना भर्ती रैली 10 से 16 अगस्त तक

मेरठ में सेना भर्ती रैली का आयोजन 10 से 16 अगस्त तक किया जा रहा है। इसमें सेना भर्ती कार्यालय मेरठ के अन्तर्गत आने वाले सात जिले जेपी नगर, रामपुर, गाजियाबाद, मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, व बागपत के योग्य अभ्यथ्íियों के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोकीपर, तकनीकी, (एसकेटी), सैनिक तकनीकी तथा सैनिक टेड्समैन (वास्तुकार) पदों के लिए भर्ती होगी। मेजर ध्यानचन्द स्टेडियम कैंट में आयोजित रैली जिलेवार व तिथिवार होगी। जेपीनगर तथा रामपुर के जिलों के अभ्यर्थियों के लिए सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक/स्टोकीपर, तकनीकी, (एसकेटी), सैनिक तकनीकी तथा सैनिक टेड्समैन (वास्तुकार) पदों के लिए 10 अगस्त को, जबकि गाजियाबाद के अभ्यर्थियों के लिए भर्ती 11 अगस्त मेरठ 12 अगस्त, बागपत, मुरादाबाद व सहारनपुर के अभ्यर्थियों के लिए 13 अगस्त तथा अन्य सभी पदों के लिए भर्ती 14 अगस्त को होगी। सभी अभ्यर्थी अपने मूल दस्तावेज, छह माह के भीतर जारी चरित्र प्रमाण पत्र व दो माह के भीतर के 15 फोटो ग्राफ साथ लेकर प्रात: चार बजे भर्ती स्थल पर पहुंचेंगे(राष्ट्रीय सहारा,लखनऊ,30.7.11)।


आगे बढ़ें...