मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

08 अप्रैल 2010

सीएनआई रिसर्च की हिंदी वेबसाइट

बीएसई में सूचीबद्ध अनुसंधान कंपनी सीएनआई रिसर्च ने वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.अर्थकॉम.कॉम के साथ करार किया है। इस करार के द्वारा सीएनआई हिंदी भाषी निवेशकों को बाजार से संबंधित सूचनाएं हिंदी में उपलब्ध करा सकेगी। कंपनी ने कहा है कि उसका हमेशा से उसका उद्देश्य खुदरा निवेशकों को जागरूक करना और शेयर बाजारों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना रहा है। अर्थकॉम हिंदीभाषी आबादी के लिए चलाई जा रही वेबसाइट है। इस वेबसाइट पर अर्थव्यवस्था, बैंकिंग, म्युचुअल फंड, बीमा आदि के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। सीएनआई रिसर्च के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक किशोर ओस्वाल ने कहा कि हम जल्द ही अन्य भाषाओं- गुजराती, तमिल और मराठी में भी सेवाएं शुरू करने जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।