बदलते परिवेश में बेराजगार बिहारी युवकों का ज्ञान विकसित करने के लिए सरकार ने बिहार कौशल विकास मिशन के गठन का फैसला लिया है । इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों के बेरोजगार युवकों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानक पर खरा उतरने लायक बनाया जाएगा। वैश्विक स्तर पर श्रम बाजार की मांग के अनुरूप बेरोजगार युवकों को गुर सिखाने के लिए सरकार ने इस मिशन के गठन को मंजूरी दी है । मुख्यमंत्री मिशन के गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष होंगे जबकि श्रम संसाधन विभाग के मंत्री उपाध्यक्ष होंगे ।
कैबिनेट ने नए सत्र में सिमुलतला आवासीय विद्यालय (बांका) में छात्रों के नामांकन, शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति और अन्य खर्च के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नेतरहाट की तर्ज पर बिहार का यह इकलौता आवासीय विद्यालय होगा। सिमुलतला आवासीय विद्यालय में ६ से १२वीं तक सह शिक्षा प्रदान की जाएगी। चालू सत्र में प्रत्येक कक्षा में ६० छात्र और उतनी ही छात्राओं का नामांकन किया जाएगा । मंगलवार को मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद कैबिनेट सचिव अफजल अमानुल्लाह ने उक्त जानकारी दी ।
कैबिनेट ने इसके अलावा बी़ड़ी मजदूरों के हित में तंबाकू से प्रवेश कर मुक्त करने, लंबित मामलों के निबटारे में तेजी लाने के लिए व्यवहार न्यायालयों में सब जजों को प्रोन्नति देकर एडीजे के पद पर पदास्थापित करने तथा बिहार उड्डयन संस्थान में संविदा के आधार पर एक वर्ष के लिए चीफ ग्राउंड इंस्ट्रक्टर तैनात करने का फैसला किया है।
(नई दुनिया,दिल्ली,19.5.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।