इस बात में कोई दोराय नहीं कि बाजार में अच्छा काम करने वालों की जरूरत होती है, पर कड़ी प्रतियोगिता के माहौल में माउथ पब्लिसिटी ही आपको स्थापित करने के लिए काफी नहीं है। हालांकि संक्षिप्त और स्पष्ट रिज्यूमे आपको भीड़ से अलग करके क्लाइंट को आपका वर्क प्रोफाइल मूल्यांकन करने का अवसर देता है।
अपडेट रिज्यूमे होना काफी प्रभावी होता है और एक नजर में दूसरे पक्ष के समक्ष यह स्थिति स्पष्ट हो जाती है कि आप उन्हें कौन सी सुविधाएं दे सकते हैं। इस संबंध में फ्रीलांसर में उलझन भी देखने को मिलती है कि वे कैसे अपने रिज्यूमे को वजनदार बना सकते हैं।
अपनी खासियत उभारें: अपनी खासियत के संबंध में सरल, संक्षिप्त व आकर्षक रूप से लिखें। अपने मजबूत पक्ष को समझें और उसे लिखें। जैसे यदि आप अच्छे वक्ता हैं, तो आप खुद को प्रखर प्रस्तुतकर्त्ता के रूप में बताएं। यदि आप विश्लेषण करने में माहिर हैं तो खुद को तर्कपूर्ण चिंतक के रूप में प्रस्तुत करें।
उद्देश्य को भूल जाएं: सामान्य नौकरी की आवश्यकताओं पर केंद्रित न रहें। यह आपकी क्षमताओं को अस्पष्ट और सीमित करेगा। इसकी जगह अपने प्रोजेक्ट, कंपनी की पहल और अपनी विशेषज्ञता के क्षेत्र को उभारें।
की-वर्ड शामिल करें: इन दिनों अधिकतर नियुक्तिकर्ता की-वर्ड सर्च करते हैं। अपने रिज्यूमे को अधिक प्रभावी बनाने के लिए इन शब्दों का प्रयोग करें जिनकी बाजार में मांग रहती है।
आधारभूत नियम पालन: ‘आई’ का प्रयोग ना करें। अपना रिज्यूमे अपने काम, क्षमताओं और सफलताओं पर सीमित रखें। अपनी शैक्षिक योग्यता और अनुभव को की-वर्डस के साथ उभारें(हिंदुस्तान,दिल्ली,28.6.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।