मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

30 सितंबर 2010

हरियाणाःअतिथि अध्यापकों का मानदेय 20 फीसदी बढ़ा

अतिथि अध्यापकों को तोहफा देते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी अतिथि अध्यापकों के मानदेय में 20 प्रतिशत वृद्धि करने की घोषणा की है। उक्त फैसला हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के प्रतिनिधियों के साथ आज चंडीगढ़ में हुई एक बैठक में लिया गया। बढ़ा हुआ मानदेय 1 जुलाई, 2010 से लागू माना जाएगा।
बैठक में फैसला लिया गया कि किसी भी अतिथि अध्यापक को नियमित नियुक्तिया होने पर भी नहीं हटाया जाएगा। जेबीटी अध्यापकों की जगह लगाए गए बीएड अध्यापकों को भी नहीं हटाया जाएगा। बैठक में इस बारे में मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट आदेश दे दिए। इसके अलावा समायोजन के लिए लगाई गई 6 माह की अनुभव की शर्त को बदल कर 220 कार्य दिवस को ही एक वर्ष के अनुभव के समान माना जाएगा। बैठक में अतिथि अध्यापकों को नियमित करने के मुद्दे पर विचार विमर्श हुआ और इस मामले पर कानूनी सलाह लेकर कानून सम्मत फैसला लेने पर सहमति बनी।
अतिथि अध्यापकों को मानदेय भी पहले की तरह ही 01 सेलरी हेड से दिया जाएगा। पंजाबी एवं संस्कृत अतिथि लेक्चरर जिन्हे 220 दिन का शिक्षण कार्य का अनुभव है, उनके मामले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। महिला अतिथि अध्यापकों को अहम राहत देते हुए उन्हे तीन माह का प्रसूति अवकाश दिया जाएगा। इस दौरान भी उन्हें पूरा मानदेय मिलेगा। शादी के बाद या किसी अन्य आवश्यक कारण से महिलाओं को जिला बदलने की अनुमति होगी। अतिथि अध्यापकों के आकस्मिक अवकाश का कैलेंडर मास के बजाय वर्ष के मुताबिक दिया जाएगा ताकि वे जरूरत के मुताबिक इक्ट्ठी छुट्टिया ले सकें(जागरण,30.9.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।