दुनिया भर में विमानन सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है । वास्तव में यह बीसवीं सदी का भारी भरकम उद्योग है । देश का शायद ही कोई बड़ा शहर हो जो वायुमार्ग से न जुड़ा हो। यही वजह है कि विमानन सेवाओं से जुड़ा करियर काफी तेजी से लोगों के आकर्षण का केन्द्र बन रहा है । विमान परिचारिका यानी एयर होस्टेस बनना लड़कियों या महिलाओं की पहली पसंद है । आज हर पढ़ी-लिखी लड़की एयर होस्टे स बनने के लिए लालायित रहती है । हालांकि यह कॅरियर की दृष्टि से बहुत आसान नहीं, लेकि न ज्यादा कठिन भी नहीं है ।
एयर होस्टे स के प्राथमिक कार्यों में मुख्यत: बुकलेट से नाम पढ़ना तथा यात्री की उपस्थिति का पता लगाना है । इसके अलावा उसे यह भी देखना होता है कि सभी आपातकालीन उपकरण चालू हालात में हों और सीट पर भी उपलब्ध हों। इसके अलावा विमान के द्वार बंद हो जाने के पश्चात् पत्र-पत्रिकाओं के वितरण तथा नाश्ते के वितरण से लेक र यात्रियों की गिनती तथा उद्घोषणा करना भी उसी का कार्य होता है ।
आवश्यक योग्यता :
इसमें कोई दो राय नहीं कि सभ्य, बोलचाल में दक्ष तथा जांबाज लड़कियां ही ऐसे चुनौतीपूर्ण कॅरियर में सफलतापूर्वक आगे बढ़ सकती हैं । एयर होस्टे स बनने के लिए आपको किसी भी संकाय में गणित के साथ ग्रेजुएशन होना चाहिए। एक एयर होस्टेस को अपने पाठ्यक्रम में निम्नलिखित पढ़ाई भी करनी पड़ती है :एयरोस्पेस एजुके शन, इंट्रोडक्शन ऑफ एविएशन, सेफ्टी एजुके शन, फर्स्ट एड, साइकोलॉजी, इंग्लिश, एयर लाइन ऑपरेशन स्पीच एंड ड्रामा, फ्लाइट ट्रेनिंग और एयर ट्रांसपोर्टेशन। इसी कार्य क्षेत्र में रिजर्वेशन सेल्स एजेंट , ग्राउण्ड होस्टे स, टिकट सेल्स एजेंट , एयरपोर्ट ऑपरेशन एजेंट , रिजर्वेशन कंट्रोल एजेन्ट, सुपरवाइजर जैसे पदों पर भी नियुक्तियां मिल सकती हैं।
एयर होस्टेस के लिए युवतियों की आयु 19 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। होटल मैनजमेंट या पर्यटन में डिप्लोमा किए अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाती है । बहुत से प्राइवेट इंस्टीट्यूट तीन महीने या छ: महीने का टे्रनिंग देती हैं जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10+2 होती है ।
व्यक्तिगत गुण :
बाह्य व्यक्तित्व आकर्षक एवं प्रभावशाली तथा भाषा विनम्र होना एक एयर होस्टेस के लिए बहुत जरूरी है । वास्तव में, विमान परिचारिका किसी विमान सेवा का स्तम्भ होती हैं । अत: उसमें सेवाभाव भी प्रबल होना चाहिए। खूबसूरती के साथ-साथ उसकी आवाज भी अच्छी होनी चाहिए। भाषा-ज्ञान व व्याकरण पर पकड़ होनी चाहिए।
रोजगार के अवसर :
सभी प्राइवेट एयर लाइन्स जैसे सहारा, जेट एअरवेज, ब्रिटिश एअरवेज इत्यादि और सरकार की अपनी सेवा जैसे इंडियन एअरलाइन्स, और एयर इंडिया में एयर होस्टेस बनने की व्यापक संभावनाएं हैं ।
प्रमुख संस्थान :
1. वाइएमसीए, नई दिल्ली।
2. सहारा एविएशन एके डमी, सहारा एअरलाइन्स,
3. स्काईलाइन एजुके शननल इंस्टीट्यूट , हौज खास, दिल्ली।
4. डीनन ट्रे वल एंड टू र (पी) लिमिटे ड बेंगलूर
5. एमएस इंस्टीट्यूट ऑफ होटल इटैलिक मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, शिवाजी नगर, पुणे (महाराष्ट्र )
6. इंस्टीट्यूट ऑफ कैटरिंग टेक्नोलॉजी एंड अप्लाइट न्यूट्रीशन, सावरकर मार्ग, मुम्बई (महाराष्ट्र )
(रंजीत कुमार झा,नई दिशाएं,हिंदुस्तान,पटना,29.9.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।