यह रैंकिंग क्यूएस वर्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग ने पूरे विश्व के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों के अध्ययन के आधार पर घोषित की है। यह 2004 में शुरू हुई थी। रैंकिंग का आधार शैक्षणिक समीक्षा, एम्प्लॉयर/रिक्रूटर समीक्षा, छात्र-अध्यापक अनुपात, हर फैकल्टी के आकलन और अंतरराष्ट्रीय फैक्टर्स है। इस वर्ष 2500 संस्थानों को सर्वे में शामिल किया गया था, जिनमें से 660 का मूल्यांकन किया गया। इनमें से टॉप 10 संस्थानों का चयन किया गया। 1. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज, यूके 2. हार्वर्ड विश्वविद्यालय, अमेरिका 3. येले विश्वविद्यालय, अमेरिका 4. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन, यूके 5. मैसाचुसेट्स इंस्टीटय़ूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अमेरिका 6. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, यूके 7. इंपीरियल कॉलेज लंदन, यूके 8. यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो, अमेरिका 9. कैलिफोर्निया इंस्टीटय़ूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अमेरिका 10. प्रिंसटन यूनिवर्सिटी, अमेरिका (हिंदुस्तान,दिल्ली,29.9.2010)
विश्वविद्यालय पिछले वर्ष नंबर दो पर था। यह विश्व के सात सबसे पुराने विश्वविद्यालयों में से एक है। इसके साथ 31 कॉलेज, 100 विभाग, फैकल्टीज और सिंडिकेट और 6 स्कूल संबद्ध हैं। इसमें 17000 छात्र एनरोल हैं, जिनमें 120 विभिन्न देशों के 1000 अंतरराष्ट्रीय छात्र शामिल हैं।
इससे पहले यह लगातार चार वर्ष तक विश्व का नंबर एक विश्वविद्यालय रहा। अमेरिका में यह अभी भी नंबर एक विश्वविद्यालय है। मैसाचुसेट्स स्थित इस विश्वविद्यालय में 2100 से अधिक फैकल्टी सदस्य हैं और इसके डिग्री प्रोग्राम में हर वर्ष 2100 छात्र दाखिला लेते हैं। इस समय इसमें 7000 विदेशी छात्र पढ़ रहे हैं।
येले लगातार दो सालों से तीसरे स्थान पर है। यह आर्ट्स और साइंस में 2000 अंडर ग्रेजुएट प्रोग्राम ऑफर करता है। इसमें 65 से ज्यादा विभाग और कोर्स हैं। विश्वविद्यालय में 3600 फैकल्टीज और 11000 छात्र हैं, जिनमें 1872 विदेशी छात्र हैं।
विश्व रैंकिंग में चौथे नंबर पर स्थित यह संस्थान लंदन के मध्य स्थित है। यह मल्टी डिसिप्लिनरी यूनिवर्सिटी है, जिसमें साइंस, आर्ट्स, सोशल साइंसेज और बायोमेडिसिन से संबंधित 200 से ज्यादा डिग्री ऑफर की जाती हैं। इसमें 4000 फैकल्टीज और 22000 छात्र हैं, जिनमें 34 प्रतिशत विदेशी छात्र हैं।
यह चौथे से पांचवें स्थान पर खिसक आया है। यूनिवर्सिटी में 34 एकेडमिक विभाग, डिविजन और डिग्री-ग्रांटिड प्रोग्राम हैं। इसमें 1025 फैकल्टी सदस्य हैं। 2009-10 में इसमें 10000 छात्र एनरोल थे। वर्तमान में इसमें 2700 विदेशी छात्र भी पढ़ाई कर रहे हैं।
पिछले वर्ष से यह एक पायदान नीचे खिसक आया है। इसके साथ 39 कॉलेज संबद्ध हैं, जिनमें काफी बड़ी संख्या में अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स ऑफर किए जाते हैं। इसमें 18000 से ज्यादा छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें से एक चौथाई विदेशी छात्र हैं।
यह पहले से दो पायदान नीचे खिसका है। विश्वविद्यालय साइंस, इंजीनियरिंग, मेडिसिन और बिजनेस कोर्स ऑफर करता है। इसमें 3000 टीचिंग और रिसर्च स्टाफ काम करता है। विश्वविद्यालय में 13000 छात्र एनरोल हैं, जिनमें बड़ी संख्या में अंतरराष्ट्रीय छात्र भी शामिल हैं।
यह विश्वविद्यालय नंबर सात से खिसक का अब 8 नंबर आ गया है। इसमें चार ग्रेजुएट डिविजन्स हैं और छह प्रोफेशनल स्कूल, जिनमें 2211 फैकल्टी मैम्बर्स काम कर रहे हैं। इसमें इस समय 15000 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं, जिनमें 18 प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय छात्र हैं।
यह संस्थान एक पायदान ऊपर आ गया है। पहले यह नंबर 10 पर था। संस्थान में हर साल 2100 छात्र एनरोल होते हैं। इसके सात शैक्षणिक विभागों में लगभग 300 प्रोफेशनल फैकल्टीज काम कर रही हैं। विभागों में बायोलॉजी, कैमिस्ट्री, इंजीनियरिंग, ज्योलॉजिकल साइंसेज और सोशल साइंसेज शामिल हैं।
पिछले वर्ष से यह विश्वविद्यालय दो स्थान नीचे खिसक आया है। यह अमेरिका का चौथा सबसे पुराना कॉलेज है। इसमें 1100 फैकल्टी मैंबर, 34 विभाग हैं। इसके अलावा स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग और एप्लाइड साइंस और वुडरॉ विल्सन स्कूल ऑफ पब्लिक एंड इंटरनेशनल एफेयर भी है। इसमें 98 देशों के 7500 छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।
मुख्य समाचारः
03 अक्टूबर 2010
विश्व के 10 शीर्ष विश्वविद्यालय
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।