मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

16 अक्टूबर 2010

200% अंतरिम लाभांश देगी इंफोसिस

इंफोसिस टेक्नॉलजीज ने शुक्रवार को 10 रुपए प्रति शेयर पर 200 फीसदी अंतरिम लाभांश और 300 फीसदी के स्पेशल लाभांश का ऐलान किया। स्पेशल लाभांश कंपनी के 30वें साल के मौके पर 30 रुपए प्रति शेयर दिया जाएगा। दूसरी तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में 13.2 फीसदी की बढ़ोतरी रही और यह 1,737 करोड़ पर पहुंच गया। शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया कि लाभांश भुगतान की रिकॉर्ड (आधार) तारीख 22 अक्टूबर है।

सितंबर तिमाही में कंपनी की कुल एकीकृत आय बढ़कर 6,947 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले साल की समान अवधि में 5,585 करोड़ रुपये थी। इसी तरह समीक्षाधीन तिमाही के दौरान एकल आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ भी 14.11 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,641 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। एकल आधार पर कंपनी की आय बढ़कर 6,673 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 5,433 करोड़ रुपये थी।

भारतीय अकाउंटिंग मानकों के मुताबिक, कारोबारी साल 2011 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 27,058 करोड़ रहने की उम्मीद है और यह साल-दर-साल आधार पर 19 फीसदी ज्यादा होगा। अंतरराष्ट्रीय वित्तीय नियामक सिस्टम के मुताबिक, यह रेवेन्यू 6 अरब डॉलर होने की संभावना है और इसमें साल-दर-साल आधार पर 25 फीसदी की बढ़त का अनुमान है(इकनॉमिक टाइम्स,बंगलौर.15.10.2010)।

1 टिप्पणी:

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।