मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

04 अक्टूबर 2010

पश्चिम बंगालःनौकरी की मांग पर बर्नपुर में गेट जाम

आईएसपी में डेथ व मेडिकल अनफिट कोटे के तहत नियोजन की मांग को लेकर आज आईएनटीटीयूसी के बैनर तले बर्नपुर के स्कोप गेट व वाहन गेट पर घटों प्रदर्शन किया गया।

आईएसपी में बर्नपुर अनइम्प्लाइड वेलफेयर एसोसियेशन की ओर से डेथ व मेडिकल अनफिट कोटे के तहत लगभग 700 लोगों को नौकरी देने की मांग पर आठ महीने से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बार बार आईएसपी प्रबंधन की ओर से बहानेबाजी की जा रही है। इसलिए सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने आईएनटीटीयूसी के बैनर तले स्कोप गेट व वाहन गेट को जाम कर दिया। इस दौरान कारखाने में जाने वाले श्रमिकों को भी रोका गया। आंदोलनकारियों का नेतृत्व कर रहे बर्नपुर अनइम्प्लाइड वेलफेयर एसोसियेशन के अध्यक्ष सैकत दे ने कहा कि जब तक उनके नेता मलय घटक के साथ प्रबंधन बैठक कर कोई निर्णय नही लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रबंधन ने एसोसियेशन की बैठक के लिए पूजा बाद तक का समय मांगा गया(जागरण,बर्नपुर,4.10.2010)।

1 टिप्पणी:

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।