इग्नू ने चार नए शैक्षिक कोर्स शुरू किए हैं । ये प्रोग्राम हैं एंथ्रोपोलोजी, साइकोलॉजी में बीए और एमए प्रोग्राम, एके डिमिक काउंसलर ट्रेनिंगऑनलाइन (एसीटीऑनलाइन) प्रोग्राम। ये प्रोग्राम इग्नू के पूर्व वाइस-चांसलरों ने लांच किए। इग्नू ने पूर्व वाइस चांसलर वी.सी.कुलंदी स्वामी ने एंथ्रोपोलॉजी संकाय में एक नया प्रोग्राम लांच किया तो प्रो.
आर.जी. टकवाले द्वारा स्नातक और परा-स्नातक स्तर पर बीए और एमए प्रोग्राम लांच किया गया। प्रो. डब्ल्यू खान ने एकेडमिक काउंसलर ट्रेनिंग प्रोग्राम और प्रो. एच.पी.दीक्षित द्वारा जियोलॉजी संकाय में नए प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री के .सी.पंत भी मौजूद थे। एके डमिक काउंसलर के लिए शुरू किया गया ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम, स्टॉफ ट्रेनिंग एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ डिस्टेंस एजुकेशन, इग्नू के द्वारा कराया जा रहा है। तीन क्रेडिट ऑनलाइन वाले इस प्रोग्राम में विषय वस्तु का ऑनलाइन अध्ययन और डिस्कशन फोरम पर बातचीत शामिल है (हिंदु्स्तान,दिल्ली,4.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।