मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 अक्टूबर 2010

देवी अहिल्या विश्वविद्यालयःसभी को मिलेगा यूजीसी वेतनमान

देवी अहिल्या विवि के सभी शिक्षकों को एक समान रूप से छठे वेतन के अंतर्गत यूजीसी की वेतनमान दिया जाएगा। एआईसीटीई या यूजीसी वेतन देने के मामले पर विचार के लिए बनी कमेटी ने इस बारे में राय दे दी है। विवि ने भी इसे मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों से विवि के सेल्फ फाइनेंस विभागों के शिक्षकों को छठे वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया था। अब विवि इसी पसोपेश में था कि इन्हें यूजीसी वेतन मिले या एआईसीटीई का स्केल।

बीते दिनों विवि ने इस मामले पर प्रो. राजकमल की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की थी। कमेटी ने सभी शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान देने की राय दी है। कुलपति प्रो.पीके मिश्रा ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि सभी शिक्षकों को यूजीसी की स्केल ही दी जाएगी। इस तरह से विवि में शिक्षकों के बीच जारी वेतनमान की असमानता भी दूर हो जाएगी।

विवि में सौ से ज्यादा शिक्षक हैं जिनकी नियुक्ति एआईसीटीई के नियमों के अनुसार की गई है। ये सभी शिक्षक अब विवि शिक्षकों के साथ यूजीसी के दायरे में आ जाएँगे। इधर चार शिक्षक इस पूरे में मामले में सबसे अलग हैं। दरअसल इन शिक्षकों ने कुछ नियमों के सहारे एआईसीटीई के वेतन ब़ढ़ोतरी का लाभ ले लिया है। सबसे अलग चल रहे इन शिक्षकों का क्या होगा यह सवाल कैंपस में उठाया जा रहा है। हालाँकि कुलपति ने स्पष्ट कर दिया है कि चारों शिक्षक ने इस बारे में अंडरटेकिंग दे दी थी कि एआईसीटीई के जरिए उन्हें जो अतिरिक्त लाभ मिले हैं उन्हें विवि समायोजित कर सकेगा(नई दुनिया,इन्दौर,1.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।