मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

05 अक्टूबर 2010

यूपीःएजी कर्मियों ने गंवाया एक दिन का वेतन

एजी ऑफिस के एकाउंट विभाग में गत सात सितंबर को हुई हड़ताल के कारण डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारियों को सितंबर माह काएक दिन का वेतन गंवाना पड़ा। हड़ताल के तुरंत बाद ही एजी प्रशासन ने वेतन कटौती के लिए उन्हें नोटिस जारी कर दिया था। इससे आहत और सिविल एकाउंट एसोसिएशन में खींचतान के कारण एसोसिएशन के आंतरिक सचिव ने अपने पद इस्तीफा दे दिया है। हड़ताल में शामिल डेढ़ हजार से ज्यादा कर्मचारियों के वेतन से एक दिन की कटौती का आदेश जारी होने के बावजूद कर्मचारी इस उम्मीद में बैठे थे कि शायद एजी प्रशासन अपना आदेश वापस ले ले और उनका एक दिन का वेतन बच जाए लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कर्मचारियों को भुगतान किए गए सितंबर माह के वेतन में एक दिन के वेतन की कटौती कर ली गई है। सिविल एकाउंट एसोसिएशन के आंतरिक सचिव बच्ची लाल ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए कहा है कि एसोसिएशन ने प्रयास किया होता तो कर्मचारियों को वेतन कटौती से राहत मिल सकती थी और उन्हें प्रशासन की ओर से दोबारा जारी किए गए नोटिस का सामना भी न करना पड़ता। उनका आरोप है कि एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन को हड़ताल की कोई पूर्व सूचना नहीं दी और न ही वेतन कटौती का आदेश वापस लेने के लिए एजी प्रशासन के साथ अलग से कोई पत्राचार किया। उनका यह आरोप भी है कि एसोसिएशन की आंतरिक गतिविधियों से भी उन्हें अनजान रखा गया। हालांकि एसोसिएशन के महासचिव रवि श्रीवास्तव इन तमाम आरोपों को खारिज करते हैं। उन्होंने माना कि बच्ची लाल ने आंतरिक पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन इस्तीफा अभी स्वीकार नहीं किया गया है(अमर उजाला,इलाहाबाद,4.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।