मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

17 अक्टूबर 2010

छत्तीसगढ़ःहेडमास्टर परीक्षा पर केविएट दायर

बिलासपुर जिले में शिक्षाकर्मी वर्ग 1,2 व 3 के लिए हेडमास्टर पद के लिए होने वाली परीक्षा को लेकर केविएट दायर किया गया है।

जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय द्वारा 1अक्टूबर 10 को हेडमास्टर के 102 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जिले में कार्यरत शिक्षाकर्मी वर्ग 1,2व 3से आवेदन मंगाए गए थे। इसके लिए अभ्यर्थी को संबंधित पद पर 7वर्ष सेवा का अनुभव, बीएड, बीटीआई व डीएड होना अनिवार्य था। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर व परीक्षा की तारीख 21 अक्टूबर तय की गई है।

जरहागांव निवासी शिक्षाकर्मी उमेश कुमार कश्यप ने हाईकोर्ट में अधिवक्ता सलीम काजी के माध्यम से केविएट दायर कर कहा है कि परीक्षा से पहले किसी व्यक्ति द्वारा इस परीक्षा को चुनौती देने वाली याचिका दायर किए जाने पर या स्थगन की मांग किए जाने पर पहले उसका पक्ष भी सुना जाए(दैनिक भास्कर,बिलासपुर,17.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।