मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

01 अक्टूबर 2010

चौ. चरणसिंह विवि:सैकड़ों अभ्यर्थी काउंसिलिंग से वंचित

चौ. चरणसिंह विवि के सर छोटूराम इंजीनियरिंग कालेज में गुरुवार से शुरू हुई बीएड द्वितीय चरण की काउंसिलिंग में ड्राफ्ट न बनने से सैंकड़ो अभ्यर्थी परेशान रहे। इस कारण पहले दिन यह सभी बीएड काउंसिलिंग से भी वंचित रहे। बीएड काउंसिलिंग का द्वितीय चरण आज से शुरू होकर 11 अक्टूबर तक चलेगा। पहले दिन यहां सामान्य रैंक नम्बर-1,60,001 से लेकर 1,67,000 तक के अभ्यर्थी बुलाये थे। यह अभ्यर्थी सुबह सात बजे ही गुरुवार को केंद्र पर पहुंच गये थे। पहले दिन कुल 569 अभ्यर्थियों को टोकन दिये गये हैं। सुबह ठीक नौ बजे से ही केंद्र पर काउंसिलिंग शुरू होनी थी, लेकिन यह करीब साढे़ दस बजे से शुरू हुई, जबकि विकल्प भरने का कार्य 12 बजे से शुरू हुआ। क्योंकि सर्वर डाउन था। ड्राफ्ट ही नहीं बने : अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के लिए यहां पांच सौ एवं पांच हजार के दो ड्राफ्ट लाने थे, लेकिन वह नहीं ला पाये, क्योंकि बैंकों की अ‌र्द्धवार्षिक लेखाबंदी रही और लेन-देन नहीं हुआ। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों को आवंटन पत्र मिलने के बाद तीन दिन बीत चुके हैं, उनकी भी फीस आज जमा नहीं हो सकी। उधर, आज गुरुवार को करीब 80 की आवंटन पत्र मिलने के बाद फीस जमा नहीं हो पायी, जबकि सैकड़ों अभ्यर्थी पहले दिन काउंसिलिंग से वंचित हो गये हैं। मामले को लेकर कोर्डिनेटर प्रो. आईआरएस सिंधु ने लखनऊ विवि में बात की। उन्होंने ऐसे सभी अभ्यर्थियों को अब एक अक्टूबर की काउंसिलिंग में नये सिरे से शामिल होने के निर्देश दिये हैं। साथ ही गुरुवार को ही वह अभ्यर्थी भी काउंसिलिंग कराने के लिए पहुंचे जिन्होंने फीस की रसीद ही प्राप्त नहीं की थी। साथ ही पूर्व में जो सीटों का आवंटन कर दिया गया, वह निरस्त कर दिया गया था। रात्रि करीब साढ़े दस बजे तक 460 अभ्यर्थियों ने विकल्प भरे, जबकि यह कार्य करीब साढे़ ग्यारह बजे तक चला। पति को पत्‍‌नी बना दिया मेरठ : लखनऊ विवि ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र जारी करने में भी लापरवाही बरती है। अभ्यर्थी बबली निवासी इब्राहिमपुर जिला बागपत ने बीएड की प्रवेश परीक्षा दी थी। प्रवेश पत्र में उसकी जगह पति सुनील कुमार पत्‍‌नी बबली लिखा। अब यह अभ्यर्थी काउंसिलिंग के लिए पहुंची तो उसे रोक दिया। वह प्रो. सिंधु से मिली। उन्होंने अपना पहचान पत्र दिखाकर काउंसिलिंग में शामिल करने के निर्देश दिये(दैनिक जागरण,मेरठ,1.10.2010)।

1 टिप्पणी:

  1. न राम कुछ खाने को देगा, न अल्लाह .......... और जो दे सकता है वो दे नहीं रहा है...चाहे सड जाये

    जवाब देंहटाएं

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।