संघ लोक सेवा आयोग ने जियोलॉजिस्ट परीक्षा,2009 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं। लिखित परीक्षा पिछले वर्ष दिसम्बर में हुई थी और साक्षात्कार इस वर्ष अक्टूबर में आयोजित किया गया था। जियोलॉजिस्ट(जूनियर) ग्रुप-ए और एसिस्टेंट जियोलॉजिस्ट जूनियर ग्रेड-। ग्रुप-बी के लिए कुल 295 उम्मीदवार चुने गए हैं। जूनियर हाईड्रोजियोलॉजिस्ट(साइंटिस्ट-बी)ग्रुप-ए के लिए कुल 39 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। दोनों ही श्रेणियों में नियमानुसार पद आरक्षित भी किए गए हैं। एक नज़र सफल उम्मीदवारों की सूची पर
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।