खेती-बाड़ी सदियों से लोगों का पेट भरने का साधन रहा है। हालांकि पिछले कुछ वर्षों में सरकारी क्षेत्र में नौकरियों की कमी और निजी क्षेत्र में बाढ़ आई है। इसके बावजूद कृषि क्षेत्र ने युवाओं के लिए नए अवसर देने की कोशिश की है। इस क्षेत्र में करियर तलाशने वालों के लिए "पीजी डिप्लोमा इन टेक्नालॉजी मैनेजमेंट इन एग्रीकल्चर" अच्छा साधन है। इसे दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से घर बैठे किया जा सकता है।
पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन टेक्नालॉजी मैनेजमेंट इन एग्रीकल्चर का पाठ्यक्रम एक साल का है। इसे दो सेमेस्टर के द्वारा पूरा किया जाता है। इसमें प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास कृषि, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक विज्ञान, प्रबंधन, जीव विज्ञान, इंजीनियरिंग या कानून में पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होना जरूरी है।
दो साल के काम के अनुभव के साथ इन्ही विषयों में ग्रेजुएट अभ्यार्थियों को भी डिप्लोमा के लिए प्रवेश दिया जा सकता है। आवेदन पत्र डाक से मंगाए या संस्थान की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। लिफाफे पर भेजने वाले का नाम व पता होना भी जरूरी है।
डिप्लोमा के बाद कृषि से जुड़े किसी भी संस्थान या इस क्षेत्र में आने वाली बड़ी कंपनियों के साथ जुड़ा जा सकता है। खुद कृषि कार्य में दिलचस्पी रखने वालों के लिए भी डिप्लोमा बेहद सहायक साबित हो सकता है।
यह डिप्लोमा नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च मैनेजमेंट (एनएएआरएम) व हैदराबाद विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाता है। यह डिप्लोमा देश के कृषि क्षेत्र के सबसे बड़े सरकारी संस्थान इंडियन कौंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च की देन है। आईसीएआर ने १९७६ में इस अकादमी की स्थापना की थी। संस्थान आजकल कृषि के क्षेत्र में शोध कार्यों में प्रमुख भूमिका निभाने के साथ कृषि शिक्षा के क्षेत्र में भी प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
आवेदन की अंतिम तिथिः १५ दिसंबर, २०१० ।
पताः नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च मैनेजमेंट, राजेंद्र नगर, हैदराबाद-५००४०७
प्रवेश के लिए अंतिम तिथि बढ़ाईः-
संस्थानः दिल्ली कॉलेज ऑफ फायर एंड सेफ्टी इंजीनियरिंग
१ सर्टिफिकेट कोर्स इन फायर फाइटिंग
२ सर्टिफिकेट कोर्स इन फायर टेक्नालॉजी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट
अंतिम तिथिः १० दिसंबर, २०१०
पताः बी-१२, एमवीआर एन्क्लेव, अपोजिट आर्मी वेलफेयर सोसाइटी, सेक्टर-२३, द्वारका, नई दिल्ली। फोनः ३२०८५३५३ ।
संस्थानः टेक वन स्कूल ऑफ मॉस कम्युनिकेशन
१ बेचलर्स एंड मास्टर्स इन मॉस कम्युनिकेशन
२ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मॉस कम्युनिकेशन
अंतिम तिथिः १० दिसंबर, २०१०
पताः टेक वन स्कूल ऑफ मॉस कम्युनिकेच्चन, १९८/२६, प्रथम मंजिल, गढ़ी, ईस्ट ऑफ कैलाश, नई दिल्ली-६५
फोनः २६४६३३९४
(पूनम,नई दुनिया,2.12.2010)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।