मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 फ़रवरी 2011

डीयू : वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए आज वर्कशॉप

दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों को वोकेशनल ट्रेनिंग देने के लिए सीआईआई (कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन चेंबर्स) के साथ मिलकर यूनिवर्सिटी के मेन कैंपस में आज एक वर्कशॉप आयोजित करने जा रही है। इस वर्कशॉप के जरिए विभिन्न वोकेशनल कोर्सेस के बारे में जानकारी दी जाएगी। इन कोर्सेस का आयोजन सीआईआई व दिल्ली यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कर रहे हैं।

सीआईआई द्वारा आयोजित यह कोर्स फिलहाल तीन सेक्टरों से संबंधित हैं। इनमें ऑटोमाबाइल इंडस्ट्री, रिटेल मैनेजमेंट व सॉफ्टवेयर डिवेलेपमेंट कोर्स शामिल हैं। छह महीने की अवधि वाले इन कोर्सेेस की पढ़ाई सेंटर ऑफ ओपन लर्निंग में होगी। चार महीने की क्लास रूम टे्रेनिंग होगी, जबकि दो महीने की इंटर्नशिप टे्रेनिंग संबंधित इंडस्ट्री या सेक्टर में होगी। इस बारे में सेंटर ऑफ ओपन लर्निंग की डायरेक्टर डॉ. सविता दत्ता का कहना है कि स्टूडेंट्स में इन कोर्सेस के प्रति काफी उत्सुकता है। उन्हें इससे संबंधित और अधिक जानकारी देने के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है।


दूसरी ओर सीआईआई के सूत्रों का कहना है कि वैसे तो ये कोर्स दिल्ली यूनिवर्सिटी के हर स्टूडेंट के लिए हैं, लेकिन हमारा मेन टारगेट डिस्टेंस एजुकेशन के छात्र हैं। इन स्टूडेंट को इस तरह के कोर्स की ज्यादा जरूरत होती है। रेगुलर स्टूडेंट के पास जॉब के तमाम विकल्प होते हैं, जबकि इन छात्रों को जॉब मार्केट या विकल्पों की ज्यादा जानकारी नहीं होती। इस वजह से ये स्टूडेंट ज्यादा कॉन्फिडेंट नहीं हो पाते। 

हालांकि यह कोर्स फिलहाल चल तो रहा है, लेकिन अब सीआईआई की योजना इसे व्यापक रूप देने की है। इस साल वह लगभग 400 स्टूडेंट को मौका देने की प्लानिंग बना रही है। सीआईआई के अनुसार, इनमें से ज्यादातर स्टूडेंट का प्लेसमेंट उन्हीं कंपनियों में हो जाता है, जहां वे इंटर्नशिप करते हैं। वैसे, अब सीआईआई की योजना है कि अगर डीयू के किसी एक कॉलेज में 20-25 स्टूडेंट्स मिल जाते हैं तो हम वहां भी कोर्स चालू कर सकते हैं(मंजरी चतुर्वेदी,नवभारत टाइम्स,दिल्ली,3.2.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।