मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

03 जून 2011

डीयूःदाखिले से पहले रिजल्ट आने शुरू

दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले से पहले ही साइंस के प्रमुख कोर्स में सेमेस्टर परीक्षा के रिजल्ट घोषित किए जा रहे हैं। कॉलेजों में भौतिकी, बॉटनी व जूलॉजी में दूसरे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम आ गये हैं। रसायनशास्त्र का रिजल्ट शुक्रवार को आएगा। प्रशासन का दावा है कि रिजल्ट परीक्षा संपन्न होने के दो सप्ताह के भीतर रिकार्ड समय में निकाला जा रहा है। छात्र अपना रिजल्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कॉलेजों में स्नातक स्तर पर पिछले साल सेमेस्टर सिस्टम लागू किया गया था। इसको लेकर यह सवाल उठाए जा रहे थे कि रिजल्ट समय पर नहीं निकल पाएगा। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ सकता है। लेकिन प्रशासन ने प्रथम सेमेस्टर का रिजल्ट जहां १५ दिनों के अंदर निकाला था वहीं दूसरे सेमेस्टर के रिजल्ट भी दो सप्ताह के अंदर घोषित किए जा रहे हैं। १६ मई को इन कोर्सेज की परीक्षाएं सपन्न हुई थी। रजिस्ट्रार आरके सिन्हा के मुताबिक परीक्षा विभाग और शिक्षकों के सहयोग से इस काम को अंजाम दिया जा रहा है(नई दुनिया,दिल्ली,3.6.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।