मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

23 अक्टूबर 2010

भुवनेश्वर में 10 नवम्बर को लगेगी भविष्यनिधि अदालत

एम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड अर्गानाइजेशन यानी ईपीएफ की ओर से भविष्यनिधि अदालत आगामी 10 नवम्बर को भुवनेश्वर के यूनिट-9 स्थित भविष्यनिधि भवन में आयोजित की जाएगी। प्रोविडेंट सुविधा प्राप्त सदस्य या कर्मचारियों के भविष्यनिधि कोष संबन्धित कोई आपत्ति होने पर इस अदालत में उस बारे में जानकारी दे सकते हैं। उनके आपत्ति अभियोग की तुरंत सुनवाई की जाएगी। प्रोविडेंट फंड देय, पेंशन, पीएफ एकांउट स्थानान्तरण संबन्धित समस्या के बारे में भविष्य निधि अदालत में आवेदन किया जा सकता है। इस अभियोग की जानकारी देने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर रखी गयी है। डाक के जरिए लिखित तौर पर या ईपीएफ के वेबसाइट www.epfindia.gov.in में भी भेज सकते हैं। अभियोगकारी का आवेदन में अपना पता और टेलीफोन नंबर देना अनिवार्य है। भविष्यनिधि अदालत ईपीएफ के राउरकेला, केंदुझर एवं बरहमपुर स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में भी आयोजित किए जाने की बात रिजियोनल प्रोविडेंट फंड कमीश्नर बी.प्रधान ने जानकारी दी है(दैनिक जागरण संवाददाता,भुवनेश्वर,23.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।