झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (जेपीएससी) द्वितीय परीक्षा में 80 प्रतिशत अभ्यर्थियों को गलत तरीके से उत्तीर्ण कर अफसर बनाया गया. कुल 172 में से 137 अफसरों की नियुक्ति में अनियमितता बरती गयी है. निगरानी विभाग की जांच में यह बात प्रमाणित हो चुकी है.
निगरानी के आइजी एमवी राव के मुताबिक, 137 में से 19 के संबंध में रिपोर्ट भेजी गयी थी. सरकार ने उनकी सेवा समाप्त कर दी है. अन्य 118 अफसरों की कॉपियों की जांच हो चुकी है.
एफएसएल ( फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की जांच बाकी है. जल्द ही कॉपियों को हैदराबाद स्थित एफएसएल भेजा जायेगा. जांच रिपोर्ट आने के बाद 118 अफसरों के संबंध में सरकार को रिपोर्ट भेजी जायेगी(सुरजीत सिंह,प्रभात ख़बर,रांची,23.10.2010).
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।