मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 अक्टूबर 2010

पंजाब के 700 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ठप

सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने की पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बीच में ही दम तोड़ गई। सरकार ने 700 स्कूलों में कंप्यूटर लगाए और उसके रखरखाव को एचसीएल कंपनी से पांच साल का करार किया। समझौता अवधि बीतने के साथ ही कंप्यूटर शिक्षा पर ब्रेक लग गया है। शिक्षा विभाग ने 2000-2001 विद्यार्थियों को कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए निट कंपनी से तीन वर्ष का करार किया। योजना के प्रथम चरण में विभिन्न जिलों के 700 स्कूलों में कंप्यूटर लगाए गए। विद्यार्थी को कंप्यूटर सीखने के लिए 80 रुपये फीस देनी थी। इसमें से 72 रुपये कंपनी को और 8 रुपये स्कूल को मिलने थे। दूसरे व तीसरे फेज को मिलाकर इस समय प्रदेश भर में 1383 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों, 1740 के करीब हाई व 2354 मिडिल स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा चल रही है। कंप्यूटरों के रखरखाव के लिए शिक्षा विभाग ने 2005-10 तक के लिए एचसीएल कंपनी को ठेका दिया था। अब करार खत्म होने के साथ ही कंप्यूटरों की स्थिति भी बिगड़ने लगी है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई ठप है। इस बारे में डायरेक्टर जनरल स्कूल एजूकेशन कृष्ण कुमार का कहना है कि जिन स्कूलों में कंप्यूटर खराब पड़े हैं उन्हें ठीक करवाने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों को ग्रांट भेजी जा चुकी है(कुसुम अग्निहोत्री,दैनिक जागरण,जालंधर, २४.१०.२०१०)।

1 टिप्पणी:

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।