मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

23 अक्टूबर 2010

इसरों में फर्जी प्रवेश मामला: डीएसपी ने डीएन कालेज व वीडीजेएस प्रिंसिपल तलब

इसरो में प्रवेश दिलाने व मुख्यमंत्री के भोज का फर्जी निमंत्रण मामले में जांच शुरू हो गई है। इस मामले के जांच अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक धीरज कुमार ने सोमवार को डीएन कालेज व विद्या देवी जिंदल स्कूल के प्राचार्य को तलब किया है। इसके अतिरिक्त मामले में शिकायतकर्ता बढ़ोपल गांव निवासी नीलम को भी इससे जुड़े तमाम दस्तावेज साथ लाने की हिदायत दी है। इस बारे में जांच अधिकारी डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि शिकायत कर्ता ने कालेज में तीन लोगों द्वारा कक्षा में आकर इसरो में प्रवेश के लिए परीक्षा संबंधी जानकारी दी थी। जबकि कालेज प्रिंसीपल का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसी तरह विद्या देवी जिंदल स्कूल प्रशासन भी किसी प्रकार की प्रवेश परीक्षा उनके स्कूल में आयोजित होने की बात नकार रहा है। शिकायतकर्ता छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों की गहन जांच कर रहे डीएसपी ने उन तीनों लोगों को पहचान व मोबाइल पर आई सूचना की बात को ध्यान में रखते हुए उक्त मोबाइल नंबर की भी जांच शुरू कर दी है। इसी के साथ सवा तीन लाख रुपये इसरो में प्रवेश के नाम पर मांगे जाने व अन्य छात्राओं को इस घालमेल में शामिल करने वाले लोगों के इस कारनामें को गंभीरता से लेते हुए अभी कालेज व स्कूल प्रिंसीपल व शिकायतकर्ता से जानकारी लेने के लिए बुलाया गया है(सुरेन्द्र सोढ़ी,दैनिक जागरण,हिसार,23.10.2010)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।