मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

24 अक्टूबर 2010

जी.एल. बजाज इंस्टिट्यूट:कैंपस प्लेसमेंट में उमड़ी स्टूडेंट्स की भीड़

नॉलेज पार्क स्थित जी.एल. बजाज इंस्टिट्यूट में शनिवार को टीसीएस कंपनी द्वारा मेगापूल कैंपस का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों के करीब 5 हजार स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। भारी संख्या में पहुंचे स्टूडेंट्स को रजिस्ट्रेशन के लिए कॉलेज के बाहर लंबी लाइन लगानी पड़ी। सेंटर पर अव्यवस्था से स्टूडेंट्स खिन्न नजर आए। वहीं रविवार को नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में इंफोसिस कंपनी बिगेस्ट कैंपस पूल का आयोजन कर रही है।

टीसीएस कंपनी द्वारा जी.एल. बजाज इंस्टिट्यूट में आयोजित मेगापूल कैंपस में अपनी किस्मत आजमाकर नौकरी पाने के लिए स्टूडेंट्स की भारी भीड़ जुटी। दिल्ली, हरियाणा और यूपी के विभिन्न जिलों से करीब 5000 स्टूडेंट्स इस कैंपस सिलेक्शन में हिस्सा लेने पहुंचे।

कॉलेज प्रबंधन को भी इतने स्टूडेंट्स के पहुंचने की उम्मीद नहीं थी। एक साथ भारी संख्या में पहुंचे स्टूडेंट्स कारण रजिस्ट्रेशन में परेशानी शुरू हो गई। इसके बाद मैनेजमेंट ने कॉलेज कैंपस के बाहर स्टूडेंट्स की लंबी लाइन लगा दी। रजिस्ट्रेशन के लिए एक-एक स्टूडेंट को 3-3 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

मौसम कूल होने के बावजूद धूप से स्टूडेंट्स को काफी परेशानी हुई। वहां पीने के पानी की भी व्यवस्था नहीं थी। अव्यवस्था से स्टूडेंट्स काफी खिन्न नजर आए। मेगापूल कैंपस में हिस्सा लेने हरियाणा के हिसार से आए मुकेश कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने के लिए उसे 3 घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा। जब धूप के कारण गला सूख गया और सिर चकराने लगा, तो वह रोड पर ही बैठ गया। लाइन में लगे अन्य स्टूडेंट्स का हाल भी ऐसा ही था।

वहीं रविवार को नॉलेज पार्क स्थित आईईसी कॉलेज में इंफोसिस कंपनी बिगेस्ट कैंपस पूल का आयोजन कर रही है। इसमें हरियाणा, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, समेत अन्य कई राज्यों के करीब डेढ़ हजार स्टूडेंट्स शामिल होंगे। सभी स्टूडेंट्स बीटेक के होंगे(नवभारत टाइम्स,ग्रेटर नोएडा,24.10.2010 )।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।