हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में ड्यूटी दे रहे जेबीटी शिक्षकों को शहरी क्षेत्र में स्थानांतरण कराने का एक मौका प्रदान किया है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को 26 तक अपने आवेदन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराने होंगे। इसको लेकर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुदेश मदान ने इच्छुक उम्मीदवारों को जल्द अपने आवेदन कार्यालय में जमा कराने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में तीन वर्ष या इससे अधिक समय से कार्य कर रहे जेबीटी मुख्याध्यापक व पांच वर्ष या इससे अधिक समय से कार्य कर रहे जेबीटी अध्यापक को शहरी क्षेत्र में खाली पड़े पदों पर तरजीह दी जाएगी। इन स्थानांतरणों में विकलांग महिला, गंभीर बीमारी से पीड़ित महिला एवं विधवा महिला को तरजीह दी जाएगी। उन्होंने सभी इच्छुक आवेदकों को 26 से पहले आवेदन करने की बात कही है(दैनिक जागरण,कुरुक्षेत्र,23.10.2010)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।