मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

05 फ़रवरी 2011

छत्तीसगढ़ःअनुकंपा नियुक्ति को मिलेगी प्राथमिकता

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने शासकीय कर्मचारियों के दिवंगत होने पर उनके आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने के लिए कहा है।


गुरुवार को जनदर्शन में धमतरी के चुरचुरिया पारा निवासी ललिता सोनी ने अनुकंपा नियुक्ति में विलंब की शिकायत की। उनके पति वन विभाग में रेंजर थे। उनके मौत के डेढ़ साल बाद भी उन्हें अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिली।


इससे परिवार के भरण-पोषण में दिक्कत हो रही है। मुख्यमंत्री डा. सिंह ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति का मामला मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा होता है। इस बारे में सरकार की नीति बहुत स्पष्ट है। ऐसे प्रकरणों का निराकरण गंभीरता से किया जाए।


उन्होंने श्रीमती सोनी का आवेदन पीसीसीएफ कार्यालय भेजा

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।