डीयू ने हॉस्टलों में अवैध रूप से रह रहे स्टूडेंट्स को बाहर निकालने का सिलसिला शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जुबली हॉल में
यह कार्रवाई की गई। प्रॉक्टर प्रो. एच. पी. सिंह ने यूनिवर्सिटी के सभी हॉस्टलों के अधिकारियों से ऐसे स्टूडेंट्स की लिस्ट मांगी है, जिन्हें हॉस्टल अलॉट नहीं हुआ था लेकिन फिर भी वे वहां पर रह रहे हैं। ऐसे स्टूडेंट्स पर कार्रवाई के लिए यूनिवर्सिटी तैयारी कर रही है।
यूनिवर्सिटी ने हॉस्टल प्रशासन से साफ कह दिया है कि हॉस्टलों में किसी भी तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का पालन करना होगा। जुबली हॉलप्रशासन की ओर से मिली शिकायत के बाद यूनिवर्सिटी ने शुक्रवार को दो स्टूडेंट्स को बाहर निकाला।
(नवभारत टाइम्स,दिल्ली,5.2.11)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।