मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

20 मार्च 2011

हिमाचलःसर्वशिक्षा अभियान में 150 लोगों को मिलेगा रोजगार

सर्वशिक्षा अभियान के तहत 150 डाटा एंट्री ऑपरेटर आउटसोर्सिग के तहत तैनात किए जाएंगे। इसके लिए डोयक सोसाइटी के साथ करार किया गया है। इसके लिए 79 लाख के वार्षिक बजट का प्रावधान रखा गया है, जो केंद्र की तरफ से उपलब्ध होगा। भर्ती में स्नातक एवं कंप्यूटर में डिप्लोमा धारक को प्राथमिकता दी जाएगी।


भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में 50 डाटा एंट्री ऑपरेटर रखे जाएंगे। दूसरे व तीसरे चरण में भी इतनी ही भर्तियां की जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान चयनित किए गए कर्मचारियों को सर्वशिक्षा अभियान की बारीकियों से समझाया जाएगा।
(दैनिक भास्कर,शिमला,20.3.11)

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।