मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

20 मार्च 2011

छत्तीसगढ़ःप्रधान पाठक परीक्षा की जांच रिपोर्ट अटकी

बलौदाबाजार प्रधान पाठक पदोन्नति परीक्षा की जांच रिपोर्ट स्कूल शिक्षा विभाग के मुख्य सचिव के दफ्तर में अटक गई है। रिपोर्ट सौंपने के एक महीने बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने की वजह से जिला पंचायत सदस्यों का विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है।

इधर दूसरी ओर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंकित आनंद का स्वास्थ्य विभाग में तबादला और पदभार लेने के पहले ही वापस जिला पंचायत में नियुक्ति को जांच रिपोर्ट से जोड़ा जा रहा है।

जांच रिपोर्ट को लेकर कलेक्टर डॉ. रोहित यादव, सीईओ अंकित आनंद और लोक शिक्षण संचालनालय के डायरेक्टर केआर पिस्दा का कहना है कि उन्होंने अपनी ओर से सभी औपचारिकताएं पूरी कर दी हैं।

अब जांच रिपोर्ट मुख्य सचिव एमके राउत के पास है। जिला पंचायत के सदस्य भी जांच रिपोर्ट को लेकर एक-दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।


पदोन्नति परीक्षा की जांच कर पहली बार में सभी अधिकारियों को क्लीन चिट देने वाले बलौदाबाजार के पूर्व अपर कलेक्टर केएल चौहान को पदोन्नति देकर जांजगीर-चांपा जिला पंचायत का सीईओ बना दिया गया है। 

कुछ दिन पहले उन्हें जिला कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टोरेट के अधिकारियों की उपस्थिति में विदाई दी गई(दैनिक भास्कर,रायपुर,20.3.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।