राजकीय दंत महाविद्यालय में इंटर्नशिप के लिए आज साक्षात्कार किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार इसमें शामिल हो सकता है।
शुक्रवार को डेटल कालेज के प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने बताया कि इटर्नशिप के इच्छुक विद्यार्थियों का शुक्रवार को साक्षात्कार लिया जाएगा। आवेदक अपने मूल दस्तावेजों व उनकी सत्यापित प्रति के साथ कालेज में उपस्थित हो सकते हैं।
स्टाफ नर्सो के साक्षात्कार 15 से
स्टेट इंस्टीटयूट ऑफ मेंटल हैल्थ में पंद्रह स्टाफ नर्सो की भर्ती के लिए 15 से 17 मार्च तक साक्षात्कार होगा।
शुक्रवार को पीजीआई के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रविंद्र साहु ने बताया कि सामान्य श्रेणी के साक्षात्कार 16 मार्च को होंगे। इस दिन अनुक्रमांक 122 से 242 तक उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा। 17 मार्च को 243 से 300 व उसी दिन आरक्षित श्रेणी की 301 से 371 अनुक्रमांक नंबर के उम्मीदवारों का साक्षात्कार होगा। साक्षात्कार के लिए अनुक्रमांक स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजे गए है(दैनिक जागरण,रोहतक,11.3.11)।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।