मुख्य समाचारः

सम्पर्कःeduployment@gmail.com

11 मार्च 2011

यूपीएसईई की फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी

प्रदेश के तकनीकी और प्रबंधन संस्थानों में प्रवेश के लिए होने वाली राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा(यूपीएसईई) के फॉर्म जमा करने का बृहस्पतिवार को अंतिम दिन था। इसके लिए दो लाख 26 हजार फॉर्म एमटीयू के पास आए हैं।

उल्लेखनीय है कि 31 जनवरी से प्रवेश परीक्षा के फॉर्म बिकने शुरू हुए थे। सात मार्च फॉर्म खरीदने की अंतिम तारीख थी और इन्हें जमा करने के लिए 10 मार्च का दिन निर्धारित किया था। फॉर्म छात्रों को डाक और ऑन लाइन दोनों माध्यमों से भरने का विकल्प दिया गया था। अंतिम दिन आए दो लाख 26 हजार फॉर्म में से दो लाख 21 हजार 64 फॉर्म पोस्ट से और चार हजार नौ सौ 36 फॉर्म ऑन लाइन माध्यम से आए। इस साल 12 वीं की परीक्षा में सामान्य के लिए 50 प्रतिशत और एससी एसटी श्रेणी के लिए 45 फीसदी अंक लाने की अनिवार्यता कर दी गई है। इस वजह से एससी एसटी कोटे के लगभग 15 हजार फॉर्म का नुकसान एमटीयू को झेलना पड़ा है। क्योंकि इससे पहले इस श्रेणी की कट ऑफ प्रवेश परीक्षा देने के लिए सामान्य के लिए 40 और एससी, एसटी के छात्रों को लिए 35 प्रतिशत रखी गई थी। ऐसे छात्र जिन्होंने एआईसीटीई के कट ऑफ सूची निर्धारित होने से पहले पुरानी कट ऑफ के आधार पर फॉर्म भरा था, वह छात्र एमटीयू या डाकघर में फॉर्म जमा करने पर फॉर्म की कीमत वापस पा सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपनी मॉर्कशीट सबूत के तौर पर दिखानी होगी। इसे दिखाने पर तीन दिन के अंदर छात्रों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे। अब तक पांच छात्रों के मामले ऐसे आए हैं जिन्होंने पुरानी कट ऑफ लिस्ट के आधार पर फॉर्म भरा था। एमटीयू द्वारा 20 मार्च से छात्रों को 16 और 17 अप्रैल को होने वाली यूपीएसईई परीक्षा के प्रवेश फॉर्म वितरित करना शुरू कर दिया जाएगा।
(दैनिक जागरण,नोएडा,11.3.11)।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

टिप्पणी के बगैर भी इस ब्लॉग पर सृजन जारी रहेगा। फिर भी,सुझाव और आलोचनाएं आमंत्रित हैं।